Kal Ka Rashifal: 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति से कई शुभ और अशुभ योग बनेंगे। इनका प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन पर देखने को मिलेगा। जानिए धनतेरस का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है...
6 November 2026 Ka Rashifal: 6 नवंबर, शुक्रवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथियों का संयोग रहेगा। इसी दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। शाम के समय यमराज के नाम से दीपदान करने की परंपरा भी निभाई जाएगी। इस दिन विषकुंभ, प्रीति, अमृत और मूसल नाम के 4 योग बनेंगे। इन योगों का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। आगे जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए धनतेरस का दिन कैसा रहेगा...
मेष राशिफल 6 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज कामकाज में आपकी छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। ऑफिस में सीनियर अधिकारियों का भरोसा जीतने के लिए काम की क्वालिटी पर ध्यान दें। विरोधी आपके खिलाफ कोई कदम उठा सकते हैं। अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर दोस्तों से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें-
Kal Ka Panchang 6 November 2026: यम दीपदान, शॉपिंग, और पूजा, धनतेरस पर किस समय क्या करें? जानें मुहूर्त
वृषभ राशिफल 6 नवंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आपके व्यवहार और बातचीत का तरीका लोगों का दिल जीत लेगा। संतान को करियर से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और पार्टनर के सहयोग से मन मजबूत रहेगा। आप अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के बारे में विचार कर सकते हैं।
मिथुन राशिफल 6 नवंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज पुरानी बातों को लेकर मन में पछतावा हो सकता है। इसलिए बीती बातों में उलझने के बजाय वर्तमान पर ध्यान दें। बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। दिल के मरीज विशेष सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Happy Dhanteras Wishes in Hindi: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अपनों को भेजें बेस्ट धनतेरस शुभकामना संदेश
कर्क राशिफल 6 नवंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज आपको परिवार का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे विरोधियों का सामना करने में आसानी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। आप अपनी सेहत को लेकर भी गंभीर रहेंगे। दिन में कोई ऐसा अनुभव हो सकता है, जो आपको उत्साहित कर देगा।
ये भी पढ़ें-
Dhanteras 2026 Deepdan Muhurat: धनतेरस पर 1 घंटे 18 मिनट रहेगा यम दीपदान का मुहूर्त, जानें विधि और मंत्र
सिंह राशिफल 6 नवंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
नए काम की शुरुआत को लेकर मन में दुविधा रहेगी। कानूनी मामलों में उलझनें बढ़ने की आशंका है। किसी से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। पुरुषों का झुकाव किसी महिला मित्र की ओर बढ़ सकता है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें।
कन्या राशिफल 6 नवंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत अधिकारियों को प्रभावित करेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। किसी पुराने लेन-देन का पैसा वापस मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीदने या उपहार देने का विचार बनेगा। मनोरंजन और घूमने-फिरने में भी मन लगेगा।
तुला राशिफल 6 नवंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज अपनी योजनाओं को पूरा करने में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। दूसरों की सफलता देखकर खुद को कम न आंकें और अपनी क्षमताओं पर भरोसा बनाए रखें। मौसम के कारण गले में संक्रमण हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल 6 नवंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आपके कारोबार में आगे बढ़ने के अच्छे संकेत हैं। लगातार मिल रही सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। करियर में भी नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। लंबे समय से मन में दबी कोई इच्छा आज पूरी होने की संभावना है।
धनु राशिफल 6 नवंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी विभाग या प्रशासन से जुड़े लोगों को प्रमोशन अथवा ऊंचा पद मिलने के योग हैं। आपके काम से सहकर्मी और कर्मचारी खुश रहेंगे। कारोबार में नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं।
मकर राशिफल 6 नवंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
समाज में आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकती है। व्यापार के काम से अचानक कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपके सुझावों को लोग गंभीरता से लेंगे। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के लिहाज से दिन अच्छा है।
कुंभ राशिफल 6 नवंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज कारोबार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, क्योंकि आर्थिक नुकसान की आशंका है। नया काम शुरू करने में भी बाधाएं आ सकती हैं। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव का माहौल बन सकता है। गंभीर बीमारी से परेशान लोग अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
मीन राशिफल 6 नवंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। लंबे समय से अटके काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। आप खुद को स्वस्थ और ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। विवाह योग्य लोगों के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में हैं तो अपने मन की बात पार्टनर के सामने रखने के लिए अच्छा समय है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।




