Weekly Horoscope 2026: पंचग्रही योग से होगी सप्ताह की शुरूआत, 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

Published : Jan 18, 2026, 08:33 AM IST

Weekly Horoscope 2026: जनवरी 2026 के तीसरे सप्ताह की शुरूआत पंचग्रही योग होगी। इसके बाद 20 जनवरी से सप्ताह अंत तक चतुर्ग्रही योग मकर राशि में बना रहेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे पढ़ें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

PREV
113
साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जनवरी 2026

Weekly Rashifal 2026: जनवरी 2026 का तीसरा सप्ताह 19 से 25 तारीख तक रहेगा। इस सप्ताह की शुरूआत पंचग्रही योग से होगी क्योंकि मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह एक साथ रहेंगे। 20 जनवरी को चंद्रमा के मकर राशि में निकल जाने से मकर राशि में चतुर्ग्रही योग पूरे सप्ताह बना रहेगा। चतुर्ग्रही योग का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…


ये भी पढ़ें-
सूर्य-मंगल की युति से बना शक्तिशाली योग, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले!

213
मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंध बने रहेंगे। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस में नए प्रयोग करने से सफलता मिलेगी। विदेश में नौकरी के मौके मिल सकते हैं। कुछ निर्णयों के लिए आपको दूसरों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-
Panchagrahi Yog: पंचग्रही योग से बचेगा बवाल, 2 देशों में युद्ध की आशंका-आ सकता है भूकंप

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह वर्क प्लेस पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। परिवार में खुशहाली रहेगी। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। दोस्तों से कोई उपहार भी मिल सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद संभव है। कही-सुनी बातों पर विश्वास न करें।

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह मौसम के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है। प्रेम संबंधों में कन्फ्यूजन की स्थिति बनेगी। किसी बुराई या चुगली न करें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। गैरजरूरी कामों में समय बितेगा। स्टूडे्ंट्स के लिए ये समय ठीक नहीं है। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। बिना सोचे-समझे कहीं भी इन्वेस्टमेंट न करें यही आपके लिए बेहतर है।

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए अच्छा साबित होगा। प्रमोशन और इंक्रीमेंट दोनों मिल सकते हैं। एक्सट्रा इनकम होने के योग भी बन रहे हैं। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कारोबार का संभव है।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। ना चाहते हुए भी दोस्तों से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं जिससे बाद में आपको परेशानी होगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। विवादों से दूर रहने में ही भलाई है।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह प्रेमियों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। किसी को भी उधार पैसा देने से पहले सौ बार सोचें नहीं तो नुकसान संभव है। बदलता मौसम आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आप अपने प्रियजनों के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। लव लाइफ पहले से अच्छी रहेगी। विवादों का अंत होगा।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह सेहत में गिरावट आ सकती है। ननिहाल पक्ष से कोई बुरी खबर भी सुनने को मिलेगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को पैसों से संबंधित परेशानी हो सकती है। तारीफ के चक्कर में आकर आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं। घर के रेनोवेशन की योजना बन सकती है। इस राशि के जो लोग बेरोजगार है, उन्हें नौकरी मिल सकती है।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

प्रेम की अभिव्यक्ति के लिए समय अनुकूल है। अटका हुआ पैसा इस सप्ताह मिल सकता है। जो लोग टेक्नीकल फील्ड से जुड़े हैं उनके लिए ये सप्ताह बहुत शुभ रहेगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। छोटी-मोटी सेहत की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी का भी मजाक न उड़ाएं नहीं तो बात आगे बढ़ सकती है।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कानूनी मामलों में कोई बड़ी सफलता आपको मिल सकती है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिये सप्ताह अच्छा नहीं है। किसी भी तरह का तनाव लेने से बचें। सप्ताह के अन्त में किसी बात पर घर में कलह हो सकती है। घर का कोई उपकरण जैसे टीवी, फ्रीज, एसी आदि खराब हो सकता है। शेयर मार्केट से दूर रहें।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी। प्रेम संबंध पहले से काफी बेहतर रहेंगे। लाइफ पार्टनर का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके बहुत काम आएगी। संतान से सुख मिलेगा।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। कोई बड़ा नुकसान होने से बच सकता है। प्रेमी को प्रपोज करने के लिए भी समय अनुकूल है। पुश्तैनी संपत्ति को लेकर कोई बड़ी डील हो सकती है। परिवार का वातावरण पहले से काफी अच्छा रहेगा। अगर आप पार्ट टाइम नौकरी की तलाश में है तो आपकी ये इच्छा भी जल्दी ही पूरी हो सकती है।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल

युवाओं को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। थोड़े ही प्रयासों से बड़ी सफलता मिल सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आ सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है। वर्क प्लेस पर मनमानी करने से बचें नहीं तो साथ काम करने वाले आपके खिलाफ हो सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories