- Home
- Astrology
- Panchagrahi Yog: पंचग्रही योग से बचेगा बवाल, 2 देशों में युद्ध की आशंका-आ सकता है भूकंप
Panchagrahi Yog: पंचग्रही योग से बचेगा बवाल, 2 देशों में युद्ध की आशंका-आ सकता है भूकंप
Panchagrahi Yog: जनवरी के मध्य में मकर राशि में पंचग्रही योग बन रहा है। इस योग के चलते 2 देशों में युद्ध छिड़ सकता है वहीं प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप और तूफान की स्थिति भी बन सकती है। ये योग बड़े नुकसान की ओर संकेत कर रहा है।

मकर राशि में बनेगा पंचग्रही योग
Panchagrahi Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई 2 या इससे अधिक ग्रह किसी राशि में होते हैं तो कईं शुभ-अशुभ योग बनत हैं। इन योगों का असर देश-दुनिया पर भी होता है। ऐसा ही एक योग मकर राशि में बन रहा है। 17 से 19 जनवरी के बीच मकर राशि में 5 ग्रह एक साथ होने से पंचग्रही योग बनेगा। इस योग के चलते देश-दुनिया में अशुभ घटनाएं हो सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानें पंचग्रही योग का प्रभाव कैसा होगा…
ये भी पढ़ें-
Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या कब, 18 या 19 जनवरी? जानें सही डेट और मुहूर्त
कैसे बनेगा पंचग्रही योग?
ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार मकर राशि में सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह पहले से स्थित है। इस राशि में 17 जनवरी को बुध ग्रह भी प्रवेश कर जाएगा, इसके अगले दिन यानी 18 जनवरी को चंद्रमा भी इस राशि में आ जाएगा। यानी मकर राशि में 5 ग्रह एक साथ आ जाएंगे। ये स्थिति 19 जनवरी तक बनी रहेगी। इस दौरान मौनी अमावस्या का संयोग भी बनेगा जो अशुभ संकेत दे रहा है।
ये भी पढ़ें-
Weekly Astrology: 19 से 25 जनवरी तक लक्ष्मी नारायण राजयोग, 5 राशियों की लगेगी लॉटरी!
2 देशों में युद्ध की आशंका
मकर राशि में पंचग्रही योग बनने से किन्हीं 2 देशों में युद्ध की आशंका बन रही है या फिर कोई ऐसी घटना हो सकती है जिससे 2 देशों में तनाव की स्थिति बने। इस दौरान प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, तूफान आदि की संभावना भी है। जिसके चलते लोगों को पहले से सावधान हो जाना चाहिए अन्यथा जान-माल की हानि भी हो सकती है। कोई बड़ी आतंकी घटना भी इस दौरान देश-दुनिया में हो सकती है।
बाजार में आ सकती है गिरावट
पंचग्रही योग का असर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। सोने-चांदी के भाव में कमी आने की संकेत भी मिल रहे हैं। इस समय कोई भी जोखिम भरा निवेश न करें, इससे नुकसान संभव है। संभव हो तो दक्षिण दिशा में यात्रा करने का विचार त्याग दें। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। कुल मिलाकर ये समय सोच-समझकर फैसला लेने का है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।