Weekly Rashifal February 2026: फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में बुध और शुक्र ग्रह के राशि बदलने से कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बनेगा जो सभी लोगों पर किसी न किसी रूप में असर डालेगा। आगे पढ़ें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…
Weekly Rashifal February 2026: फरवरी 2026 का पहला सप्ताह 2 से 8 फरवरी तक रहेगा। इस सप्ताह में 3 तारीख को बुध ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद 5 तारीख को शुक्र मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। कुंभ राशि में पहले से ही राहु स्थित है। इस तरह कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बन जाएगा। जिसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। साप्ताहिक राशिफल से जानेंआने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
इस सप्ताह ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कानूनी मामलों में जीत मिलने के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस में कोई बड़ा फायदा हो सकता है। किसी भी मामल में जल्दबाजी न करें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। ऑफिस में बॉस किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। दूसरों के मामले में टांग अढ़ाने से बचना होगा।
इस सप्ताह फालतू कामों में आपका समय खराब हो सकता है। शेयर बाजार में नुकसान होने की संभावना है। कागजी मामलों में सावधानी रखें नहीं तो बाद में परेशानी होगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में तबादला हो सकता है। बहुत समय से रुका काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।
413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। पुराना कर्जा खत्म हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामलों में भी समय अच्छा कहा जा सकता है। करियर के मामले में दिन अच्छा है। सेविंग और धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। दुश्मनों से बचकर रहें। कोई महत्वपूर्ण चीज गुम या चोरी हो सकती है।
513
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह कानूनी मामलों में सफलता नहीं मिल पाएगी। सेहत को लेकर भी ज्यादा सावधान रहें। ऑफिस में कुछ जरूरी काम अधूरे छूट सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। दोस्तों से विवाद की संभावना बन रही है। ऑफिस में बॉस से अनबन हो सकती है। सप्ताह के अंत में रुके हुए काम पूरे होंगे। काम का बोझ भी कम होगा।
613
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान को सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश में फायदे के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। लाइफ में आप नई शुरुआत करने में सफल हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
713
कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह दांपत्य जीवन में उथल-पुथल मची रहेगी। स्वार्थ की भावना आप पर हावी हो सकती हैं जिसका नुकसान आपको बाद में उठना पड़ सकता है। खर्चा भी ज्यादा कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। इटंरव्यू में सफलता नहीं मिल पाएगी। किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है। न चाहते हुए भी किसी को पैसे देने पड़ेंगे।
813
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। कानूनी मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है, ऐसी गलती न करें। भाइयों के साथ चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। किसी पर आंख बंद कर के भरोसा न करें।
913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग इस सप्ताह बन रहे हैं। बिजनेस में उधार लेन-देन करने से बचें। नया काम करने की योजना बना सकते हैं। रुके हुए काम निपटाने के लिए समय अच्छा है। मन में कुछ बेचैनी और तनाव रहेगा। लापरवाही के कारण हाथ आए मौके निकल सकते हैं। किसी से छिटपुट विवाद हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
1013
धनु साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। भाइयों से मदद मिल सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आज आप अपने वादे पूरे कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में किसी अनुभवी की सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी। कोई नई चीज सीखने का मौका मिलेगा। संतान सुख मिलेगा।
1113
मकर साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह निवेश सावधानी से करें। किसी को बिना मांगे राय देने से बचें। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। पारिवारिक मामलों में बेचैनी हो सकती है। अधूरे काम निपटाने में परेशानियां आ सकती हैं। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं वे अभी अपनी योजना को टाल दें तो बेहतर रहेगा।
1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ इस सप्ताह मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत के लिए समय ठीक है। नौकरी में आपके साथ कुछ अनचाही स्थितियां बन सकती हैं। किसी को पैसा उधार न दें। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। किसी मामले में लापरवाही न करें।
1313
मीन साप्ताहिक राशिफल
पुराने कामों का अच्छा फल इस सप्ताह मिल सकता है। बिजनेस के मामले में दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। किसी से भी झूठ न बोलें वरना आप उलझ सकते हैं। संतान की तरक्की से प्रसन्नता होगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पारिवारिक विवाद के कारण तनाव होगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.