Weekly Tarot Horoscope: 6 से 12 अप्रैल के बीच 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें वीकली टैरो राशिफल

Published : Apr 05, 2026, 08:54 AM IST

Tarot Card Reading Impact: टैरो कार्ड एक बहुत ही रहस्यमयी विधा है, जिसके जरिए किसी भी व्यक्ति का भूत, भविष्य और वर्तमान जाना जा सकता है। इसमें ताश के पत्तों की तरह दिखने वाले कार्ड्स होते हैं। इनकी संख्या 78 होती है।

PREV
113
टैरो राशिफल 6 से 12 अप्रैल 2026

Tarot Weekly Horoscope: टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (6 से 12 अप्रैल 2026) मेष राशि के लोग सटीक निर्णय लेने में सफल रहेंगे, संतान के संबंध ठीक होंगे। वृषभ राशि वाले दोस्तों केस साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे, बिजनेस में लाभ होगा। मिथुन राशि वाले नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, कहीं घूमने भी जा सकते हैं। कर्क राशि वालों को आंखों के रोग हो सकते हैं, इनके प्रयासों की सराहना की जाएगी। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…


ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 10 अप्रैल से शुरू होंगे 4 राशियों के अच्छे दिन, जेब में पैसा-हाथ में होगी सक्सेस

213
Aries (मेष) (March 21-April 19)

इस सप्ताह विशेष रूप से महिलाएं अत्यधिक महत्वकांक्षी और उम्मीदों से भरी रह सकती हैं। हालाँकि आपकी ऊर्जा स्पष्टता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता से भरी रहेगी। आपको भावनाओं से ऊपर उठकर व्यावहारिक सोच अपनाने कि सलाह दी जाती है। कार्य क्षेत्र में किसी नई योजना पर रणनीति के साथ सटीक निर्णय लेते नज़र आते हें। संतान के साथ स्पष्ट संवाद रखें।

एंजेल्स संदेश : सफलता आपके करीब है। आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। खुद पर भरोसा रखें और अपने लक्ष्यों की ओर दृढ़ता से बढ़ते रहें।


ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: हनुमान जयंती पर मंगल बदलेगा रााशि, 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

313
Taurus (वृषभ) (April 20-May 20)

इस सप्ताह खुशी, उत्सव और सामाजिक दायरा बढ़ता दिखाई पड़ता है। दोस्तों और परिवार के साथ उत्सव और आनंद के अवसर मिले सकते हें। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे काम में प्रगति और सफलता मिल सकती है। नई साझेदारी के योग भी बन सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस और खुशियाँ बढ़ सकती हैं। शारीरिक रूप से उर्जान्वित महसूस कर सकते हैं।

एंजेल संदेश : यदि अस्वस्थ थे तो आपका स्वास्थ्य अब बेहतर हो रहा है। सकारात्मक और संतुलित जीवनशैली बनाए रखने से शारीरिक और मानसिक मजबूती आएगी।

413
Gemini (मिथुन) (May 21-June 20)

इस सप्ताह आर्थिक क्षेत्र में नए अवसर मिलने के संकेत मिलते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई शुरुआत या वित्तीय लाभ के योग हैं। आर्थिक निवेश के लिए यह समय अनुकूल है। किसी पर्यटन स्थल पर यात्रा होने की प्रबल संभावना दिखाई पड़ती है । संबंधों में स्थिरता और नए रिश्ते की शुरुआत भी हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन दिनचर्या में संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

एंजिल संदेश: आपको अपने सवालों के जवाब संकेतों के माध्यम से मिलेंगे। अपने आसपास होने वाली घटनाओं पर ध्यान दें, एंजेल्स आपको सही दिशा दिखा रहे हैं।

513
Cancer (कर्क) (June 21-July 22)

इस सप्ताह सफलता, मान-सम्मान और व्यापार में लाभ मिलने की प्रबल सम्भावना हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर नज़र आते हैं, आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का साथ और प्रमोशन या प्रशंसा मिलने की प्रबल सम्भावना है। यदि विवाह के लिए प्रयासरत हें तो सफलता मिल सकती है। नेत्रज्योति सम्बन्धी परेशानी होने की शंका दिखाई देती है।

एंजिल संदेश: जरूरत पड़ने पर दूसरों से मदद लेने में संकोच न करें। सहयोग से आपके कार्य आसान होंगे और आप बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे।

613
Leo (सिंह) (July 23-August 22)

इस सप्ताह अधिक मेहनत, धैर्य और एक्शन लेने के संकेत हैं। धीरे-धीरे लेकिन स्थिर प्रगति होती नज़र आती है। व्यापार-व्यवसाय में लगातार प्रयास आपको सफलता की ओर ले जाएंगे, किन्तु धैर्य रखना भी जरूरी है। प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी, लेकिन उदासीनता आ सकती है, प्रकृति के करीब यात्रा प्रेम की ऊर्जा बढ़ा सकता है। नियमित व्यायाम और दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगी।

एंजिल संदेश: आपके जीवन में बड़े और सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। इन परिवर्तनों को खुले दिल से स्वीकार करें, ये आपके लिए खुशियाँ लाएंगे।

713
Virgo (कन्या) (August 23-September 22)

इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में आप चुनौतियों से सामना कर सकते हैं, लेकिन आप हिम्मत से कार्य करते नज़र आते हैं। शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं, किन्तु आपको थोडा विराम लेकर दुबारा काम पे लगने की सलाह दी जाती है। संघर्ष के बाद सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। किसी विशेष रिश्ते में कोई निर्णय लेना पड़ सकता है, समझदारी से काम लें। रक्त संबंधी जांचें करवाने की सलाह दी जाती है।

एंजिल संदेश: इस समय आपके लिए समझौता करना लाभदायक होगा। अहंकार को छोड़कर दूसरों की बात भी सुनें, इससे परिस्थितियाँ बेहतर होंगी।

813
Libra (तुला) (September 23-October 22)

इस सप्ताह आपकी ऊर्जा बेहद शक्तिशाली और मैग्नेटिक रह सकती है। आप अपने कौशल और आत्मविश्वास से परिस्थितियों को अपने पक्ष में बदलने में सक्षम हो पाएंगे। करियर और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं, जहाँ आपकी प्रतिभा दिखा पाएंगे। आपके रिश्ते अधिक बेहतर हो सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए नई शुरुआत के संकेत हैं। अपनी मानसिक ऊर्जा को सही दिशा में लगायें।

एंजिल संदेश: अपने एक्शन और सोच को सकारात्मक रखें। आपके विचार ही आपकी वास्तविकता बना रहे हैं। आशावादी दृष्टिकोण जीवन में अच्छे परिणाम देंगे।

913
Scorpio (वृश्चिक) (October 23- November 21)

इस सप्ताह आपमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता प्रबल रह सकती है। आप अपने व्यक्तित्व में दृढ़ता और जुनून दिखाएंगे। करियर में नई जिम्मेदारियाँ मिलने के संकेत हैं जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाते नज़र आते हैं। व्यापार विस्तार के अवसर आ सकते हैं। परिवार एवं जीवन साथी के प्रति प्रोटेक्टिव और समर्पित रहेंगे। यदि कोई अस्वस्थता थी तो सुधार होने के संकेत हैं।

एंजिल संदेश: यह आपके जीवन में रिकवरी का समय है। एंजेल्स आपको healing ऊर्जा दे रहे हैं। धैर्य और विश्वास रखें, धीरे-धीरे सब कुछ बेहतर हो रहा है।

1013
Sagittarius (धनु) (November 22-दिसंबर 21)

इस सप्ताह विशेष रूप से महिलाओं के लिए खुशखबरी के संकेत हैं। आप स्वयं को आत्मनिर्भर और जीवन में संतुष्टि अनुभव कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का फल मिलने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की प्रबल संभावना है। करियर में स्थिरता और सम्मान एवं व्यापार में लाभ के संकेत हैं। प्रेम जीवन में खुशियाँ और सकारात्मकता आती दिखती है। स्वास्थ्य उत्तम दिखाई पड़ता है।

एंजिल संदेश: आपकी आस्था और विश्वास ही आपके सपनों को साकार करेंगे। अपने लक्ष्य पर भरोसा रखें और पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ें।

1113
Capricorn (मकर) (December 22-January 19)

इस सप्ताह आप स्वयं को जिम्मेदारियों और दबाव से भरा महसूस कर सकते हैं। करियर व व्यापार के क्षेत्र में अधिक मेहनत और काम का दबाव बढ़ सकता है किन्तु परिणाम निश्चित मिल पाएंगे। स्वयं का घर बनाने का विचार कर सकते हें किन्तु अभी धैर्य रखना चाहिए। प्रेम जीवन उदासीनता महसूस कर सकते हैं। अधिक थकान और तनाव से बचना जरूरी है।

एंजिल संदेश: जो चीजें आपको बोझिल बना रही हैं या सपोर्ट नहीं कर रहीं, उन्हें छोड़ने का समय है। अनावश्यक बोझ कम कर, खुद को हल्का महसूस करें।

1213
Aquarius (कुंभ) (January 20- February 18)

इस सप्ताह स्थिरता, समृद्धि और सफलता आने का संकेत है। करियर के क्षेत्र में आपको सम्मान और आर्थिक लाभ मिल सकता है। व्यापार में आपको कुछ ज़रूरी और मजबूत फैसले लेने पड़ सकते हैं। आप वित्तीय रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे किन्तु प्रतिद्ववंद्वियों से सावधान रहें। व्यक्तिगत जीवन और स्वस्थ में स्थिरता दिखाई पड़ती है, किन्तु खानपान का ध्यान रखें।

एंजिल संदेश: कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं। धैर्य रखें और सोच-समझकर कदम उठाएं, युनिवर्स आपको मार्गदर्शित कर रहा है।

1313
Pisces (मीन) (February 19- March 20)

इस सप्ताह मानसिक चिंताएं और तनाव रह सकता है। आप करियर में दबाव महसूस कर सकते हैं लेकिन स्थिति उतनी गंभीर नहीं है जितनी आप सोच रहे हैं। आपसी संबंधों में गलतफहमियों से बचें। मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। आपको अपनी अधिक सोचने या चिंता करने की प्रवृत्ति से बहार आने की आवश्यकता है।

एंजिल संदेश: ध्यान और आत्मचिंतन से आपको अपने सवालों के जवाब मिलेंगे। नियमित मेडिटेशन से आपका मन शांत होगा और स्पष्टता आएगी।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories