Budh Rashi Parivartan 2026: बुध नवग्रहों में से एक है। इस ग्रह को वाणी और बुद्धि से जोड़कर देखा जाता है। अलग-अलग ग्रहों के साथ मिलकर ये ग्रह कईं शुभ-अशुभ योग बनाता है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ये ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा।
Budh Rashifal April 2026: ज्योतिष शास्त्र में जो नवग्रह बताए गए हैं उनमें से बुध भी एक है। ये चंद्रमा के बाद सबसे ज्यादा तेजी से राशि बदलता है। ये ग्रह बुद्धि, वाणी और बिजनेस का कारक माना गया है। कुंडली में ये ग्रह अगर मजबूत स्थिति में हो तो व्यक्ति को मेधावी, कुशल वक्ता और सफल व्यापारी बनाता है। वर्तमान में बुध ग्रह कुंभ राशि में स्थित है। 10 अप्रैल को ये ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। बुध के राशि बदलने का असर सभी राशियों पर होगा मगर सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि वालों को होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
बुध के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में नया सौदा भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। नौकरी में भी अधिकारी इनके काम से बहुत खुश रहेंगे। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का माहौल रहेगा। नया वाहन या संपत्ति भी इस दौरान आप खरीद सकते हैं। सेहत पहले से काफी बेहतर रहेगी।
इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। अगर कोई परेशानी लंबे समय से बनी है तो उसमें आराम मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सुसराल पक्ष से धन लाभ के योग बनेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। संतान को सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं।
45
तुला वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अगर कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो उसमें भी आराम मिलेगा। दूर स्थान की मनोरजंक यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म के कामों में समय बीतेगा। पड़ोसियों से संबंध और मजबूत होंगे। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी होगी। हेल्थ इश्यू खत्म हो सकते हैं।
55
मीन राशि वाले रहेंगे खुशहाल
जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए ये समय अनुकूल है। समय पूरी तरह इनके अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। संतान से सुख मिलेगा। पति-पत्नी के बीच अगर कोई विवाद है तो वह सुलझ सकता है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.