Ramayana Movie: भारतीय सिनेमा की बहुप्रतिक्षित मूवी रामायण का टीजर 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज हो चुका है। इस मूवी को अब तक की सबसे मंहगी मूवी माना जा रहा है। इसे बनाने में लगभग 4 हजार रुपए का खर्च का अनुमान है। 

Ramayana Quiz: 2 अप्रैल 2026 को भारतीय दर्शकों ने भगवान श्रीराम का एक नया चेहरा दिखा। ये चेहरा है फिल्म स्टार रणवीर कपूर का। डायरेक्टर नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित मूवी रामायण में वे श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं। रामायण पर कईं मूवी अब तक बन चुकी है। रामायण से जुड़े अनेक ऐसे फैक्ट्स हैं जो आज भी आपको चौंका सकते हैं। एशियानेट हिंदी अपने पाठकों के लिए लिए रामायण से जुड़ा एक क्विज लेकर आया है। जिसमें आपसे से रामायण से जुड़े 10 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों का सही उत्तर सबसे अंत में आप देख सकते हैं। इस क्विज से आप रामायण के बारे में अपनी नॉलेज बढ़ा सकते हैं। आगे जानिए रामायण से जुड़ी 10 रोचक सवाल और उनके जवाब…

ये भी पढ़ें-
Ramayana को कितना जानते हैं आप? दम है तो दीजिए 10 सवालों के जवाब

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, कितने दिनों में बना था रामसेतु?

1. 8 दिन
2. 5 दिन
3. 4 दिन
4. 10 दिन

ये भी पढ़ें-
April 2026 Hindu Calendar: अप्रैल में कब, कौन-सा त्योहार? नोट करें हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया की डेट

पद्म पुराण के अनुसार, रावण वध के बाद श्रीराम लंका क्यों गए थे?

1. विभीषण से मिलने
2. लंकावासियों से मिलने
3. अशोका वाटिका उजाड़ने
4. रावण के शस्त्र लेने

राजा दशरथ किस नक्षत्र में श्रीराम का राज्याभिषेक करना चाहते थे?

1. पुष्य
2. श्रवण
3. अभिजीत
4. अश्लेषा

गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरित मानस किस सन में लिखनी शुरू की थी?

1. संवत् 1631
2. संवत 1560
3. संवत 1702
4. इनमें से कोई नहीं

सीता के स्वयंवर में श्रीराम और लक्ष्मण किस ऋषि के साथ जनकपुरी गए थे?

1. वशिष्ठ
2. वाल्मीकि
3. विश्वामित्र
4. ऋषि दधीचि

श्रीराम के वनवास जाने के बाद अयोध्या लौटकर भरत ने सबसे पहले किससे मुलाकात की?

1. कैकयी से
2. राजा दशरथ से
3. कौसल्या से
4. इनमें से कोई नहीं

रामचरित मानस के अनुसार, श्रीराम के विवाह की लग्न पत्रिका इनमें से किसने लिखी थी?

1. कुलगुरु वशिष्ठ
2. ब्रह्मर्षि विश्वामित्र
3. पुरोहित शतानंद
4. भगवान ब्रह्मा

वो कौन-सी रामायण है, जिसे श्रीराम ने स्वयं सुना था?

1. रामचरित मानस
2. वाल्मीकि रामायण
3. कंबन रामायण
4. आनंद रामायण

कंब रामायण किस भाषा में लिखी गई है?

1. अवधी
2. भोजपुरी
3. तमिल
4. संस्कृत

इनमें से किस रामायण को रामावतारम् भी कहते हैं?

1. वाल्मीकि रामायण
2. कंब रामायण
3. रामचरित मानस
4. आनंद रामायण


सही उत्तर क्रम के अनुसार

1. 5 दिन में
2. विभीषण से मिलने
3. पुष्य
4. संवत् 1631
5. विश्वामित्र
6. कैकयी से
7. भगवान ब्रह्मा
8. वाल्मीकि रामायण
9. तमिल
10. कंब रामायण

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।