Sawan 2026 Rashifal: सावन में 5 राशियों पर रहेगी महादेव की कृपा, होगी एक्सट्रा इनकम-बिजनेस में तरक्की

Published : Jul 30, 2026, 06:00 AM IST

Sawan 2026 Horoscope: सावन भगवान शिव का प्रिय मास है। इस बार इस महीने में कईं शुभ योग बनेंगे, जिसका शुभ फल कईं राशियों को मिलेगा। 5 राशियों के लिए ये महीना विशेष लाभकारी रहेगा।

PREV
16
सावन 2026 में किन राशियों को मिलेंगे शुभ फल?

Lucky Zodiac Signs in Sawan 2026: इस बार भगवान शिव के प्रिय सावन मास की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है, ये महीना 28 अगस्त 2026 तक रहेगा। इस पावन महीने में कई शुभ ग्रह योग बन रहे हैं, जिनमें बुधादित्य योग, मंगल पुष्य योग और गजकेसरी योग प्रमुख हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इन शुभ संयोगों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…

26
मेष वालों का होगा प्रमोशन

सावन का महीना मेष राशि वालों के लिए उन्नति के नए अवसर लेकर आया है। बुधादित्य योग के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यापारियों को लाभदायक सौदे मिलने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

36
मिथुन वालों की चमकेगी किस्मत

इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए यह समय अनुकूल रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। गजकेसरी योग के प्रभाव से धन लाभ के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी के कामों में जीत मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-
Shani Vakri 2026: 138 दिन शनि चलेगा उल्टी चाल, किसे देगा गुड न्यूज फल-किसे टेंशन? जानें 12 राशियों का हाल

46
सिंह वालों को होगा धन लाभ

इस राशि वालों के लिए सावन में कईं बार धन लाभ के योग बनेंगे। वहीं जीवन में कई सकारात्मक बदलाव भी आ सकते हैं। करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे बड़े निर्णय लेने में सफलता मिलेगी।


ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर आया संकट, शुरू होगा नौकरी-पैसा और सेहत का बुरा समय

56
वृश्चिक वालों की टेंशन होगी दूर

मंगल पुष्य योग वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। बिजनेस का विस्तार हो सकता है और निवेश से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। सेहत पहले से बेहतर रहेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता भी दूर हो सकती है।

66
मीन वालों को होगी एक्सट्रा इनकम

इस राशि के लोगों के लिए सावन आर्थिक और पारिवारिक दृष्टि से शुभ रहेगा। गजकेसरी योग के प्रभाव से आय के नए स्रोत बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। करियर में मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories