Shani Ast 2026: शनि का अस्त होना 4 राशियों पर पड़ेगा भारी, मुश्किल में बीतेंगे 40 दिन

Published : Feb 12, 2026, 04:51 PM IST
Shani Ast 2026

सार

Shani Ast 2026: शनि ग्रह मार्च 2026 में अस्त हो जाएगा। शनि की ये स्थिति 4 राशि वालों के लिए बहुत ही परेशानी करनी वाली हो सकती है। अगर ऐसा कहा जाए कि इन 4 राशियों के लिए शनि का अस्त काल बहुत ही खराब बीतेगा तो गलत नहीं होगा।

Shani Ast Rashifal 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस तरह ग्रह राशि बदलते हैं वैसे ही ये अस्त और उदय भी होते हैं। ग्रहों के अस्त और उदय होने का प्रभाव भी सभी राशियों पर होता है। शनि भी इन ग्रहों में से एक है। शनि ग्रह 13 मार्च 2026 की शाम को लगभग 07 बजकर 13 मिनिट के लिए अस्त हो जाएगा। 40 दिन तक इसी स्थिति में रहने के बाद ये ग्रह 22 अप्रैल की सुबह लगभग 04 बजकर 49 मिनिट पर पुन: उदय हो जाएगा। शनि के अस्त होने से 4 राशि वालों के बुरे दिन शुरू जाएंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

ये भी पढ़ें-
माघ महीने में राहु इन 4 राशियों को करेंगे मालामाल, बरसेगी कुबेर की कृपा!

मेष वालों को हो सकती है धनि हानि

शनि के अस्त होने से मेष राशि वालों को बड़ी धन हानि का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इस राशि पर साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति भी पहले से खराब हो सकती है। कोई अपना ही व्यक्ति इन्हें धोखा दे सकते हैं। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर बार-बार कलह की स्थिति बन सकती है।

ये भी पढ़ें-
Budhaditya Yoga: सूर्य-बुध साथ होने से 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी, दोनों हाथ से बटोरेंगे पैसा

सिंह वालों को परेशान करेगी ढैय्या

इस राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है, इस वजह से इन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर भी सावधानी रखनी होगी। अगर कोई नया काम शुरू करने का प्लान है तो फिलहाल इसे टाल दें। संतान की सेहत को लेकर दौड़-भाग करनी पड़ेगी। इस समय किसी को भी पैसा उधार न दें न हीं किसी से उधार पैसा लें। झूठ तो भूलकर भी बोलें।

धनु वालों को मिलेगी बुरी खबर

इस राशि पर भी धनि की ढैय्या का प्रभाव है। शनि के अस्त काल के दौरान इन्हें कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। दूसरों की बातों में आकर ये कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। पैसों की तंगी परेशान कर सकती है। व्यर्थ के विवादों में इनका नाम आ सकता है। नौकरी-बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। पति-पत्नी में विवाद भी संभव है।

मीन वाले रहें सावधान

शनि इसी राशि में अस्त होगा, इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे वहीं बिजनेस में कोई बड़ी डील टूट सकती है। इस दौरान किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, जहां सेहत खराब हो सकती है। परिवार में बड़े-बुजुर्ग आपकी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। संतान सुख में कमी संभव है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 12 February 2026: दक्षिण दिशा में यात्रा करना खतरनाक, जानें आज के शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Rashifal in Hindi: 4 राशि वालों को प्रॉपर्टी से होगा फायदा, क्या लिखा है आपके भाग्य में? 12 राशियों का भविष्यफल