Budh Aditya yoga : ज्योतिष शास्त्र में बुध और सूर्य की युति को बहुत ही शुभ माना गया है। ये दोनों जब किसी राशि में साथ होते हैं बुधादित्य नाम का राजयोग बनाते हैं। ये राजयोग किस्मत चमकाने वाला माना गया है।
Budh Aditya Yog Ke Fayde: ज्योतिषियों के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करता है। सूर्य भी इनमें से एक है। सूर्य एक राशि में अधिकतम 30 दिन रहता है। वर्तमान में सूर्य मकर राशि में है। 13 फरवरी को सूर्य मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में बुध पहले से स्थित है। कुंभ राशि में बुध और सूर्य के साथ होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। ये राजयोग 4 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। इन चारों राशियों को बड़ा धन लाभ इस दौरान हो सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Mahashivratri Ke Upay: शिव पुराण में लिखा है धन लाभ के ये उपाय, महाशिवरात्रि पर आप भी करें ट्राय
मेष वालों को होगा बड़ा धन लाभ
सूर्य-बुध की युति होने से इस राशि के लोगों को कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। इस राशि के लोग नया काम भी इस दौरान शुरू कर सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से छुटकारा मिलेगा। सोचे हुए काम भी समय पर पूरे हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारी इनके काम से खुश होकर इंक्रीमेंट कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। धर्म-कर्म में समय बीतेगा।
ये भी पढ़ें-
Mahashivratri 2026 पर भद्रा का संयोग, क्या पूजा में आएगी बाधा? जानें शुभ मुहूर्त
सिंह वालों की बढ़ेगी इनकम
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव ही हैं इसलिए इस राशि के लोगों के लिए बुधादित्य योग बहुत ही शानदार फल देने वाला रहेगा। अगर इस राशि वालों के पैसे कहीं अटके हैं तो वह भी वापस मिल सकते हैं। नया मकान या अन्य कोई प्रॉपर्टी अगर ये खरीदना चाहते हैं तो इसमें भी सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी इन्हें सुनने को मिल सकती है।
तुला वालों को मिलेंगे अटके पैसे
इस राशि के जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। ये लोग नया वाहन और प्रॉपर्टी भी इस दौरान खरीदेंगे, जिससे इन्हें बहुत फायदा भी होगा। मशीनरी से जुड़े काम में बड़ा फायदा मिलता नजर आ रहा है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी। मनोरंजक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
मीन वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
इस राशि के लोगों के बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। जो लोग विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को भी बड़ा फायदा इस समय हो सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। अटके हुए कामों में गति आ सकती है। जो लोग विवाहित हैं, उनके लिए योग्य रिश्ता आने के योग भी बनेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
