Shani Asta Effect: शनि ग्रह इस समय अस्त है। शनि की ये स्थिति 22 अप्रैल तक रहेगी। शनि के अस्त होने से 4 राशि के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इनके जीवन में अचानक समस्याएं उत्प्नन होंगे लगेगी।
Shani Asta 2026 Rashifal: उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुासर शनि ग्रह 13 मार्च से अस्त हो चुका है। शनि की ये स्थिति 22 अप्रैल तक रहेगी यानी ये ग्रह लगभग 40 दिन तक अस्त रहेगा। शनि के अस्त होने से इसका प्रभाव में कमी आ जाती है। शनि का अस्त होने 4 राशि वालों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। शनि के अस्त होने से 4 राशि वालों को धन हानि, बिजनेस में उतार-चढ़ाव व अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
सूर्य के अस्त होने से मेष राशि वालों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। आता हुआ पैसा अटक सकता है। इस दौरान ये भूलकर भी किसी को पैसा उधार न दें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। समझदारी से लिए गए निर्णय भी गलत साबित हो सकते हैं। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उन्हें अभी कुछ दिन इंतजार करना होगा।
इस राशि के लोगों की मुश्किलें अचानक बढ़ सकती है। सेहत पर असर होगा। माता-पिता के साथ संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। सुसराल पक्ष से भी मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। इस दौरान ये जो भी यात्रा करेंगे, उसमें इन्हें बहुत कष्ट होगा। इस समय की गई खरीदी में नुकसान होना संभव है। दूसरों का राय लेना भारी पड़ेगा।
45
कन्या वालों को मिलेगी बुरी खबर
शनि के अस्त होने से इस राशि के लोगों को कोई बुरी खबर मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव भी संभव है। संतान के व्यवहार से ये लोग बहुत दुखी रहेंगे। दोस्तों के साथ इनके संबंधों में खटास आ सकती है। मनचाहा भोजन न मिलने से मन उदास रहेगा। धन हानि भी संभव है।
55
कुंभ वाले लेंगे गलत निर्णय
इस राशि के लोग दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। पड़ोसियों से किसी बात पर कहासुनी संभव है। बिजनेस में घाटा और नौकरी में तनाव की स्थिति रहेगी। टारगेट समय पर पूरे न होने से अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। कोर्ट केस में असफलता मिलेगी। अचानक धन खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.