Shani-Mangal Yuti April 2026: इन 4 राशियों के लिए खतरे की घंटी, शनि-मंगल मचाएंगे उथल-पुथल

Published : Mar 28, 2026, 03:27 PM IST

Shani-Mangal Yuti April 2026: अप्रैल 2026 में एक बहुत ही अशुभ योग बनने जा रहा है, जिसके चलते 4 राशि वालों का बुरा हाल होगा या यूं कहें कि इन 4 राशि वाले लोगों के बुरे दिन शुरू हो सकते हैं।

PREV
15
कब बनेगी शनि-मंगल युति 2026 में?

Shani-Mangal Yuti Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में शनि और मंगल को एक-दूसरे शत्रु बताया गया है। जब भी ये दोनों ग्रह एक ही राशि में होते हैं तो विस्फोटक नाम का अशुभ योग बनता है। नाम से ही पता चलता है कि विस्फोटक योग लोगों के जीवन पर कितना बुरा असर डालता है। 2 अप्रैल को जब मंगल मीन राशि में प्रवेश करेगा तो इस राशि में मंगल-शनि की युति बन जाएगी जिसका सबसे ज्यादा बुरा असर 4 राशि के लोगों पर होगा। इन 4 राशि के लोगों के जीवन में एक के बाद एक परेशानी आ सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…


ये भी पढ़ें-
Panchmukhi Rudraksha Benefits: इन 2 राशियों के लिए है वरदान पांच मुखी रुद्राक्ष!

25
वृषभ राशि वाले रहें सावधान

शनि-मंगल की युति से वृषभ राशि के लोगों के जीवन में अचानक परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए इन्हें सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी-बिजनेस में अचानक डाउनफॉल की स्थिति बन सकती है। परिवार में किसी न किसी बात को लेकर संघर्ष की स्थिति बनेगी जिसके कारण लोग मानसिक तनाव बना रहेगा। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैँ।

ये भी पढ़ें-
April 2026 Hindu Calendar: अप्रैल में कब, कौन-सा त्योहार? नोट करें हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया की डेट

35
कर्क वालों को हो सकती है धन हानि

इस राशि के लोग पैसों के मामले में सोच-समझकर निर्णय लें नहीं तो कोई बड़ी धन हानि हो सकती है। शनि-मंगल की युति इनकी मति भ्रमित कर सकती है जिससे ये कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। इस समय किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं वे अभी अपना विचार त्याग दें। सेहत को लेकर भी अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

45
कुंभ वालों का होगा बुरा हाल

इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शनि-मंगल इनके जीवन में उथल-पुथल मचा सकते हैं। इन्हें वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है वहीं कोई भी रिस्क वाला काम ये लोग न करें। लव लाइफ में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। इस राशि के लोग दूसरों के विवाद में फंस सकते हैं। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।

55
मीन वालों के शुरू होंगे बुरे दिन

इसी राशि में शनि-मंगल की युति बनेगी इसलिए इस राशि के लोगों की सेहत बिगड़ सकती है या ये किसी हादसे का शिकार भी हो सकते हैं। इन्हें दूसरों की बातों में भूलकर भी नहीं आना चाहिए। इनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस लग सकती है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट में हानि का सामना करना पड़ेगा। खान-पान में सावधानी रखने की जरूरत है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories