
Shani Nakshtra Gochar Rashifal 2026: इस बार शनि जयंती का पर्व 16 मई, शनिवार को मनाया जाएगा। खास बात ये है कि इसके अगले ही दिन यानी 17 मई, रविवार को शनि बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, शनि 17 मई को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि इस नक्षत्र में 9 अक्टूबर 2026 तक रहेंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, रेवती नक्षत्र का स्वामी बुध है। बुध के नक्षत्र में शनि का प्रवेश कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र का गोचर 4 राशि वालों के लिए शुभ, मिलेगा प्यार, पैसा और प्रमोशन
शनि के नक्षत्र बदलने से इस राशि के लोगों के खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। अगर ये विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो अभी इन्हें रुकना होगा नहीं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। परिवार में विवाद की स्थिति होने के कारण मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करना भारी पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: 15 मई से चमकेगी 5 राशि वालों की किस्मत, मिलेगा पैसा-नौकरी और मान-सम्मान
इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि शनि इसी राशि के स्वामी के नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। नौकरी और बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है। वर्क प्लेस पर तनाव बढ़ सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में भी सतर्क रहें। ना चाहते हुए भी किसी पैसा उधार देना पड़ सकता है। सेहत को लापरवही न बरतें।
इस राशि के लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। लव लाइफ और पारिवारिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें नहीं तो बड़ा नुकसान संभव है। संपत्ति खरीदने का विचार अभी मन से निकाल दें। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं।
इस राशि पर पहले से ही शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसलिए इन लोगों के स्वास्थ्य, करियर और रिश्तों में परेशानियां बढ़ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। संतान के भविष्य को लेकर टेंशन में रहेंगे। पति-पत्नी में भी किसी बात को लेकर नोंक-झोंक संभव है। विवादों में फंस सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।