Shardiya Navratri 2026 Horoscope: शारदीय नवरात्रि के दौरान इस बार 1 नहीं बल्कि 3 शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों का प्रभाव सभी राशियों पर होगा लेकिन 3 राशियों पर इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है।
Shardiya Navratri Rajyog 2026: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर, रविवार से होने जा रही है। मां दुर्गा की आराधना के इन नौ दिनों को धार्मिक के साथ ज्योतिषीय नजरिए से भी खास माना जा रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, इस बार नवरात्रि के दौरान बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण और गजकेसरी राजयोग का संयोग बन रहा है। इन योगों को धन, तरक्की, सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान से जोड़कर देखा जाता है। इन 3 राजयोगों का लाभ 3 राशियों को सबसे ज्यादा मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां…
25
मेष राशि: नौकरी-बिजनेस में चमकेगी किस्मत
इस राशि के लोगों के लिए नवरात्रि का समय कामकाज के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही जॉब मिल सकती है। बिजनेस करने वालों को नए ग्राहक या काम से जुड़े नए संपर्कों से फायदा मिलने की संभावना है। जिन लोगों का पैसा कहीं अटका हुआ है, उन्हें उसे वापस पाने के लिए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा।
इस राशि के लोगों के लिए नवरात्रि का समय पैसों से जुड़े मामलों में बहुत शुभ रहेगा। नौकरी और बिजनेस में किए गए प्रयासों का अच्छा रिजल्ट मिलने की संभावना है। किसी पुरानी योजना पर काम आगे बढ़ सकता है या परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश या बड़े खर्च से जुड़े फैसले लेते समय सोच-समझकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।
इस राशि के लोगों के जीवन में पिछले समय से जो टेंशन बनी हुई है वो कम होगी जिससे ये राहत की सांस लेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो नए अवसर मिल सकते हैं। लव लाइफ से जुड़ी परेशानियां भी कम होंगी। कोई अच्छी खबर भी नवरात्रि के दौरान इन्हें मिल सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो समय आपके अनुकूल बना हुआ है। सेहत में भी सुधार होगा।
55
तुला राशि: इन्वेस्टमेंट से होगा फायदा
इस राशि के लोगों को पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। अगर आपका पैसा लंबे समय से कहीं अटका हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है। विवाह के लिए रिश्ता तलाश रहे लोगों को परिवार की मदद से कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है जिससे पूरे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.