Saturn Nakshatra Transit 2026: शनि ग्रह लगभग ढाई साल में राशि बदलता है। इस दौरान शनि नक्षत्र परिवर्तन भी करता रहता है। शनि के इन नक्षत्र परिवर्तनों का असर भी सभी राशियों के लोगों पर दिखाई देता है। अक्टूबर में भी शनि नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहा है।
Shani Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म, अनुशासन, मेहनत और न्याय का कारक ग्रह माना गया है। शनि की चाल में होने वाला बदलाव सभी राशियों पर किसी न किसी तरह असर डालता है। 9 अक्टूबर 2026 को शनि उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र में शनि 8 फरवरी 2027 तक रहेंगे। शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए खास तौर पर शुभ माना जा रहा है। इन लोगों को नौकरी, बिजनेस, आर्थिक स्थिति और रुके हुए कामों में फायदा मिल सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा से जानिए इन राशियों के बारे में…
24
वृषभ वालों को मिलेगी सफलता
शनि का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को मेहनत का बेहतर रिजल्ट मिलेगा। वर्क प्लेस पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन इसका फायदा भविष्य में प्रमोशन या अच्छी स्थिति के रूप में मिल सकता है। लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट या काम में आ रही रुकावट दूर होने के योग हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को नए क्लाइंट या काम के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना है।
इस राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान इनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम को लेकर नई प्लानिंग बनेगी। नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे लोगों को अच्छे मौके मिलेंगे। बिजनेस में पुराने संपर्कों से फायदा मिलने के योग हैं। किसी पुराने निवेश या रुके हुए पैसे से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अदालत से जुड़े फैसलों में जीत मिलने की संकेत हैं।
इस राशि पर अभी शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। शनि के नक्षत्र बदलने से इन्हें राहत मिलेगी। इनकम बढ़ाने के नए रास्ते मिलेंगे। नौकरी में आपकी मेहनत अधिकारियों की नजर में आ सकती है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं। बिजनेस करने वालों को कोई नया डील या बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी बन सकती है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.