Shukra Vakri 2026: 42 दिन तक शुक्र वक्री, 4 राशियों के लिए गोल्डन टाइम-मिलेगा पैसा, सेहत और शानदार लव लाइफ

Published : Oct 06, 2026, 11:18 AM IST

Shukra Vakri October 2026: सौर मंडल सबसे चमकदार ग्रह है शुक्र, इसलिए इसे चमकीला ग्रह भी कहते हैं। ज्योतिष में इसे धन, सुख-सुविधा, प्रेम, वैभव और भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र की चाल में बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर होता है।

PREV
15
14 नवंबर तक वक्री रहेगा शु्क्र

ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, इस बार शुक्र 3 अक्टूबर 2026 को अपनी ही राशि तुला में वक्री हो चुके हैं, शुक्र की ये स्थिति 14 नवंबर तक रहेगी यानी लगभग 42 दिनों तक। शुक्र की वक्री चाल कुछ राशियों के लिए काफी शुभ साबित हो सकती है। इन राशियों को करियर, बिजनेस, धन और रिश्तों से जुड़े मामलों में पॉजिटिव परिणाम मिलेंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं वे 4 राशियां...

25
मिथुन वालों की बढ़ेगी इनकम

शुक्र की वक्री चाल मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगी। इन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जॉब करने वालों को नई जिम्मेदारी या किसी नए प्रोजेक्ट की कमान मिल सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। पुराने संपर्कों के जरिए कोई फायदे की डील मिल सकती है। रुका हुआ काम दोबारा शुरू होने के संकेत हैं। इनकम बढ़ाने के नए रास्ते मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Shukra Vakri 2026: शुक्र चलेगा टेढ़ी चाल, 4 राशियों का बिगड़ेगा बजट, नौकरी में डिमोशन-लव लाइफ होगी डिस्टर्ब

35
कन्या वालों को मिलेगा अटका पैसा

इस राशि के लोगों के कमाई के नए सोर्स बन सकते हैं। बिजनेस करने वालों को पुराने संपर्कों से फायदा होगा। आप अपनी सेविंग्स बढ़ाने की दिशा में भी काम करेंगे। परिवार से जुड़ी आर्थिक योजना सफल होगी। लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिलने के योग बनेंगे। रिश्तों के मामले में पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए भी कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।


ये भी पढ़ें-
Shani Gochar 2026: 4 राशियों पर आया संकट! पैसा, फैमिली को लेकर घमासान, सेहत-नौकरी पर भी बुरा असर

45
धनु वाले शुरू करेंगे नया काम

इस राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। समाज में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा, इन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है। लव लाइफ में भी पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।

55
कुंभ वालों की चमकेगी किस्मत

इस राशि के लोगों के करियार में बड़ा उछाल आने के संकेत हैं, इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने निवेश या पुराने संपर्क से फायदा मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सेविंग्स बढ़ाने का मौका मिलेगा। रिश्तों की बात करें तो पार्टनर के साथ चल रही कोई गलतफहमी दूर हो सकती है।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories