Shukra Gochar 2026: राहु के नक्षत्र में शुक्र 3 राशियों के लिए खतरा, मिलेगी बुरी खबर-पैसा और सेहत पर भी होगा असर

Published : Sep 11, 2026, 01:23 PM IST
Shukra-Gocher-Sept-2026.jpg

सार

Shukra Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, रिश्ते, खूबसूरती, सुख-सुविधा और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्र की चाल में होने वाला बदलाव व्यक्ति के जीवन के इन क्षेत्रों पर असर डाल सकता है।

Shukra Gochar Unlucky Zodiac Signs: 11 सितंबर, शुक्रवार को शुक्र ग्रह राहु के स्वामित्व वाले स्वाती नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इस नक्षत्र में शुक्र 24 अक्टूबर 2026 तक रहेंगे। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। 3 राशि वालों को इस दौरान खासतौर पर सतर्क रहने की जरूरत है नहीं तो इनके साथ कुछ बुरा हो सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां…

सिंह राशि वाले रहें सतर्क

स्वाती नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश सिंह राशि वालों की लव लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव ला सकता है। पार्टनर के साथ छोटी बात को लेकर गलतफहमी बढ़ने की आशंका है। ऐसे में बहस करने के बजाय एक-दूसरे की बात समझने की कोशिश करें। पैसों के लेन-देन में भी जल्दबाजी से बचें नहीं तो बड़ा नुकसान संभव है। बिना सोचे किसी जगह निवेश न करें। सेहत को लेकर भी सावधान रहें, मौसम का असर हेल्थ पर हो सकता है।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: पैसा, पद और प्रमोशन, सब मिलेगा इन 4 राशि वालों को, 17 सितंबर से चमकेगी किस्मत

वृश्चिक वालों का बिगड़ेगा बजट

इस राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन प्रेम और मैरिड लाइफ में परेशानी बढ़ा सकता है। पार्टनर के साथ विवाद होने की स्थिति बनेगी। किसी तीसरे व्यक्ति को अपने रिश्ते पर हावी न होने दें। बिना सोच-समझकर किया गया खर्च आपका बजट बिगाड़ सकता है। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर भी सुनने को मिल सकती है। नया काम शुरू करने का विचार अभी छोड़ दें तो बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Hartalika Teej 2026: 4 राशि वाली महिलाओं की चमकेगी किस्मत, नौकरी-करियर में सक्सेस, मिलेगा मनचाहा गिफ्ट

मीन वालों को होगा नुकसान

इस राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लव लाइफ में कन्फ्यूजन बढ़ा सकता है। दूसरों की बात सुनकर पार्टनर के बारे में कोई गलत राय बना लेना रिश्ते में तनाव पैदा कर सकता है। अगर शेयर बाजार में निवेश करने का प्लान है तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा। संतान को लेकर चिंता रहेगी। किसी से विवाद होने की भी संभावना है। परिवार में किसी बात पर कलह की स्थिति बन सकती है।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Surya Gochar 2026: पैसा, पद और प्रमोशन, सब मिलेगा इन 4 राशि वालों को, 17 सितंबर से चमकेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal 11 September 2026: चंद्र-बुध करेंगे कमाल, 5 राशियों को दिलाएंगे सक्सेस-अटका पैसा भी मिलेगा