
Study Room Tips: स्टूडेंट्स अक्सर अपने स्टडी रूम या पढ़ाई की जगह को अपनी सुविधा के हिसाब से सजाते हैं, लेकिन कई बार अनजाने में ऐसी चीजें रख देते हैं जो वास्तु शास्त्र के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं। मान्यता है कि इसका असर पढ़ाई में मन न लगने, बार-बार ध्यान भटकने, तनाव बढ़ने और करियर की रफ्तार धीमी होने के रूप में दिख सकता है। अगर आप चाहते हैं कि पढ़ाई में फोकस बना रहे, तो अपने स्टडी रूम में रखी इन चीजों पर ध्यान दें। आगे जानिए कौन-सी हैं ये चीजें…
ये भी पढ़ें-
Lucky Mobile Number: मोबाइल नंबर बन सकता है किस्मत का गेमचेंजर, खरीदने से पहले जानें ये अंक ज्योतिष नियम
अगर आपकी पढ़ाई की टेबल या कुर्सी टूटी हुई है, तो इसे जल्द बदलें। वास्तु शास्त्र में टूटी चीजों को नकारात्मक ऊर्जा का कारण माना जाता है। ये निगेटिविटी एकाग्रता में बाधक बन सकती है। भूलकर भी ऐसी चीजें स्टडी रूम में नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़ें-
Baba Vanga Predictions: क्या हंतावायरस और नोरोवायरस की भविष्यवाणी कर चुकी थीं बाबा वेंगा? जानें सच
टेबल पर फैली किताबें, पुराने नोट्स और अव्यवस्थित सामान फोकस कम कर सकते हैं। साफ और व्यवस्थित स्टडी स्पेस पढ़ाई में मदद करता है। कम रोशनी में पढ़ाई करने से आंखों पर असर पड़ता है और मन भी जल्दी थक जाता है। स्टडी रूम में अच्छी लाइट और हवा का इंतजाम रखें।
पुराने हेडफोन, खराब लैपटॉप, टूटे चार्जर या बेकार गैजेट्स स्टडी रूम में जमा करके न रखें। यह अव्यवस्था बढ़ाते हैं। स्टडी रूम में बंद पड़ी घड़ी रखना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि इससे कामों में रुकावट आती है। इन चीजों को भी तुरंत निकाल दें।
अगर आप बेड पर बैठकर पढ़ाई करते हैं, तो इससे आपका मन पढ़ाई से भटक सकता है और आलस्य बढ़ता है। बेहतर है कि अलग स्टडी टेबल का इस्तेमाल करें। बेड का उपयोग सिर्फ सोने के लिए करना चाहिए क्योंकि इसे निंद्रा देवी का स्थान माना जाता है।
स्टडी रूम में प्रेरणादायक तस्वीरें, प्रकृति से जुड़ी फोटो या सफलता का संदेश देने वाली तस्वीरें लगाई जा सकती हैं। वहीं हिंसा, उदासी या नकारात्मक भाव दिखाने वाली तस्वीरों से बचना चाहिए।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।