Mobile Number Numerology: वर्तमान समय में मोबाइल सिर्फ सभी की जरूरत बन गई है। इसके बिना जीवन अधूरा सा लगने लगा है। लेकिन क्या आप जानते हैं आपका मोबाइल नंबर आपकी किस्मत की चाबी भी बन सकता है या फिर तरक्की में बाधक भी। 

Lucky Number Astrology: आज के दौर में मोबाइल सिर्फ बातचीत के लिए ही उपयोग में नहीं लिया जाता बल्कि इसका उपयोग बैंकिंग, शॉपिंग, कैलेक्यूटर, कैमरा, मनोरंजन आदि कईं कामों में होता है। हर व्यक्ति का मोबाइल नंबर अलग होता है जो उसी के नाम पर रजिस्टर्ड होता है। अंक शास्त्रियों का मानना है कि ये मोबाइल नंबर भी आपके जीवन को जाने-अनजाने में प्रभावित करता है। मोबाइल नंबर किसी के लिए लकी भी हो सकता है और किसी की किस्मत खराब भी कर सकता है। आगे जानिए आपका मोबाइल नंबर लकी है या अनलकी…

ये भी पढ़ें-
Baba Vanga Predictions: क्या हंतावायरस और नोरोवायरस की भविष्यवाणी कर चुकी थीं बाबा वेंगा? जानें सच

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोबाइल नंबर कैसे डालता है हमारी लाइफ पर असर?

अंक ज्योतिष के अनुसार, हर अंक एक खास ऊर्जा से जुड़ा होता है और इसका असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ सकता है। मान्यता है कि यदि आपका मोबाइल नंबर आपके मूलांक के अनुकूल हो, तो ये आपके लिए लकी हो सकता है और ऐसा नहीं है तो आपके जीवन में परेशानियां भी बढ़ा सकता है। मोबाइल के सभी अंकों को जोड़कर आप ये आसानी से पता कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Vastu Tips For Almirah: अलमारी में रखते हैं पैसा-ज्वैलरी तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

कैसे निकालें मोबाइल नंबर का अंक?

सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर के सभी अंकों को जोड़ लें। उदाहरण के लिए अगर आपका नंबर 9827571627 है तो इसका योग इस प्रकार होगा-

9+8+2+7+5+7+1+6+2+7 = 54

अब 5+4 = 9

इस तरह आपके मोबाइल नंबर का अंक 9 माना जाएगा। इसके बाद आप अपने मूलांक के अनुसार देख सकेत हैं कि आपका मोबाइल नंबर आपके लिए शुभ है या नहीं?

कैसे पता करें मूलांक?

अंक शास्त्र के अनुसार जिस तारीख को आपका जन्म हुआ है, वही आपका मूलांक होता है, जैसे-
- जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 है
- इसी तरह 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक- 2 
- 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक- 3 
- 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक- 4 
- 5, 14, 23 का तारीख को जन्में लोगों का मूलांक- 5 
- 6, 15, 24 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक- 6 
- 7, 16, 25 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक- 7
- 8, 17, 26 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक- 8
- 9, 18, 27 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक- 9

मूलांक के अनुसार जानें मोबाइल नंबर लकी है या अनलकी?

- मूलांक 1 वालों के लिए 1, 3 और 5 अंक शुभ माने जाते हैं।
- मूलांक 2 के लोगों के लिए 1, 2 और 6 अंक अच्छे माने जाते हैं।
- मूलांक 3 वालों के लिए 3 और 9 अंक लाभकारी होते हैं।
- मूलांक 4 के लिए 4 और 8 अंक अनुकूल माने जाते हैं।
- मूलांक 5 वालों को 1, 5 और 8 अंक शुभ फल दे सकते हैं।
- मूलांक 6 के लिए 3 और 6 अंक सकारात्मक माने जाते हैं।
- मूलांक 7 वालों के लिए 1, 3 और 7 अंक बेहतर माने जाते हैं।
- मूलांक 8 के लोगों के लिए 5, 6 और 8 अंक शुभ माने जाते हैं।
- मूलांक 9 वालों के लिए 1, 3, 5 और 9 अंक लाभकारी हो सकते हैं।

अगर आपके मोबाइल नंबर का कुल योग आपके मूलांक के शुभ अंकों में आता है, तो अंक ज्योतिष के अनुसार इसे आपके लिए लकी माना जा सकता है। अगर ऐसा नहीं है तो आपका मोबाइल नंबर आपके लिए अनलकी हो सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।