- Home
- Astrology
- Vastu Tips For Almirah: अलमारी में रखते हैं पैसा-ज्वैलरी तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
Vastu Tips For Almirah: अलमारी में रखते हैं पैसा-ज्वैलरी तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
Vastu Tips For Almirah Direction: अक्सर लोग अपने घरों की अलमारी में पैसा और ज्वैलरी रखते हैं। लेकिन ऐसा करते समय वे कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिनके कारण उन्हें नुकसान हो सकता है। इन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

जानें अलमारी से जुड़े वास्तु टिप्स
Iron Almirah As Per Vastu: आज के समय में लगभग हर घर में अलमारी जरूर होती है। कुछ लोग रेडिमेड अलमारी खरीदते हैं तो कुछ फर्नीचर के साथ ही इसे बनवाते हैं। अलमारी में कपड़ों के साथ-साथ और भी बहुत सी चीजें रखी जाती हैं। लगभग सभी अलमारी में तिजोरी भी होती है जिसमें पैसे और ज्वैलरी रखी जाती है। लेकिन ऐसा करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए नहीं तो ये नुकसान का कारण बन सकती है। आगे जानिए घर में अलमारी रखते समय किन बातों का ध्यान रखें…
ये भी पढ़ें-
Lucky Plants: पैसों को आकर्षित करते हैं ये 5 पौधे, घर में लगाएं

किस दिशा में रखें अलमारी?
घर में अलमारी हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए क्योंकि ये कुबेर की दिशा होती है। इस दिशा में अलमारी रखने से इसमें रखा पैसा और ज्वैलरी सुरक्षित रहती है। भूलकर भी दक्षिण दिशा में अलमारी न रखें क्योंकि ये यम की दिशा है। ऐसा करने से पैसा-ज्वैलरी सोची या नष्ट होने भय रहता है।
ये भी पढ़ें-
Home Temple Vastu: घर के मंदिर में 5 गलती पड़ेंगी भारी, आज ही सुधारें
अलमारी में कौन-सी चीजें न रखें?
वास्तु शास्त्र के अनुसार अलमारी में ऐसा कोई भी सामान न रखें जिसका कोई उपयोग न हों। पुराने बिल या ऐसे कागज जो यूजलेस हैं, उन्हें भी अलमारी में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से निगेटिविटी बढ़ती है और पैसों की आवक रूक सकती है।
इस बात का भी रखें ध्यान
अलमारी कभी भी बाथरूम के पास नहीं रखनी चाहिए क्योंकि बाथरूम से निकलने वाली निगेटिविटी अलमारी पर असर डाल सकती है। बाथरूम को राहु ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। राहु का प्रभाव होने से अलमारी में रखी कीमती चीजों के चोरी होने का भय रहता है।
हमेशा साफ रखें अलमारी
अलमारी को हमेशा साफ रखें। इसमें रखे कपड़े व अन्य चीजें भी एकदम व्यवस्थित होनी चाहिए। अगर अलमारी अस्त-व्यस्त होगी तो ये भी एक वास्तु दोष है। जिसके कारण निगेटिविटी फैलती है और निकट भविष्य में धन से संबंधित नुकसान हो सकता है।
ये चीजें भी तुरंत हटा दें
अलमारी में दवाई या उपचार में काम आने वाली मशीनें भी नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा फटे-पुराने कपड़े भी न रखें। इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि अलमारी के ऊपर भी कोई अनुपयोगी वस्तु न रखी है। ऐसा करने से भी नुकसान की संभावना बनती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।