Lucky Plants: पैसों को आकर्षित करते हैं ये 5 पौधे, घर में लगाएं
Astrology May 10 2026
Author: Manish Meharele Image Credits:ChatGPT
Hindi
ये 5 पौधे दे सकते हैं धन लाभ
कुछ पौधे घर में सुख-शांति, समृद्धि और आर्थिक मजबूती लाने में सहायक होते हैं। इन्हें घर में रखने से पैसों की आवक बनी रहती है। आगे जानिए ऐसे ही कुछ शुभ पौधों के बारे में…
Image credits: ChatGPT
Hindi
तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र माना गया है। घर में तुलसी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसे बालकनी या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
जेड प्लांट
जेड प्लांट को सफलता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कई लोग इसे व्यापार स्थल या घर के प्रवेश द्वार के पास रखते हैं। मान्यता है कि इससे धन लाभ के अवसर बढ़ते हैं।
Image credits: ChatGPT
Hindi
मनी प्लांट
मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है। इसे घर में लगाने से पैसों की तंगी दूर होती है। इसे घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए क्योंकि यह दिशा शुक्र ग्रह की है।
Image credits: Getty
Hindi
बांस का पौधा
फेंगशुई और वास्तु दोनों में बांस के पौधे को शुभ माना गया है। इसे घर में रखने से सौभाग्य, तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसे ड्रॉइंग रूम या ऑफिस डेस्क पर रख सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
शमी का पौधा
शमी के पौधे को शनि देव से जुड़ा माना जाता है। घर में शमी का पौधा लगाने से आर्थिक समस्याएं कम हो सकती हैं और परिवार में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहती है।