Dining Room Vastu: डाइनिंग रूम में क्या रखें-क्या नहीं, कैसा हो कलर?
Astrology May 05 2026
Author: Manish Meharele Image Credits:ChatGPT
Hindi
डाइनिंग रूम के लिए वास्तु टिप्स
डाइनिंग रूम का वास्तु के अनुरूप होना बहुत जरूरी है क्योंकि यही वो स्थान है जहां घर के सभी लोग साथ बैठकर भोजन करते हैं। डाइनिंग रूम कैसा होना चाहिए, आगे जानिए…
Image credits: ChatGPT
Hindi
किस दिशा में हो डाइनिंग रूम?
डाइनिंग रूम के लिए सबसे सही दिशा है पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम। यहां भोजन करते समय घर के सदस्यों का मुंह पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा में होना चाहिए, दक्षिण दिशा में नहीं।
Image credits: ChatGPT
Hindi
कहां रखें डाइनिंग टेबल?
डाइनिंग टेबल को दीवार से सटाकर न रखें। इसके चारों तरफ पर्याप्त जगह रखें। किचन और दरवाजे का सामने डाइनिंग टेबल न रखें। इसका आकार आयताकार या वर्गाकार होना चाहिए।
Image credits: ChatGPT
Hindi
कैसा हो डाइनिंग रूम का कलर?
डाइनिंग रूम की दीवारों का कलर हल्का होना चाहिए जैसे- क्रीम, हल्का पीला, गुलाबी, या लाइट ग्रीन। बहुत ज्यादा डार्क कलर यहां निगेटिविटी फैला सकते हैं। ऐसा करने से बचें।
Image credits: ChatGPT
Hindi
डाइनिंग रूम में क्या न रखें।
डाइनिंग रूम में टीवी या घड़ी नहीं रखनी चाहिए। यहां पर्याप्त प्रकाश होना चाहिए। डाइनिंग टेबल पर ताजे फल या फूलों का गुलदस्ता रखने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।
Image credits: ChatGPT
Hindi
इस बात का रखें ध्यान
डाइनिंग रूम में भोजन करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि यहां टूटे-फूटे या खराब बर्तनों का उपयोग न करें। ऐसा करने से भी निगेटिव एनर्जी बढ़ने का खतरा बना रहता है।