Hindi

Bada Mangal Upay: 5 मई को बड़ा मंगल पर करें 5 उपाय, दूर होंगे संकट

Hindi

क्या खास है बड़ा मंगल?

ज्येष्ठ मास के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं। इस बार पहला बड़ा मंगल 5 मई को है। इस दिन हनुमानजी के कुछ खास उपाय करने से हर तरह के संकटों से बचा जा सकता है…

Image credits: Getty
Hindi

बड़ा मंगल पर क्या उपाय करें?

बड़ा मंगल पर हनुमान चालीसा का पाठ कम से कम 7 बार करें। साथ ही हनुमानजी की पूजा भी करें। इस उपाय से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है और जीवन में शांति बनी रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

बड़ा मंगल पर हनुमानजी को क्या भोग लगाएं?

बड़ा मंगल पर हनुमानजी को आप चूरमे, गुड़-चने, केले, बेसन या बूंदी के लड्डू आदि का भोग लगा सकते हैं। ये भोग पान या केले के पत्ते पर रखकर लगाएं तो और भी शुभ रहेगा।

Image credits: Getty
Hindi

बड़ा मंगल पर किस मंत्र का जाप करें?

बड़ा मंगल पर हनुमानजी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। हनुमानजी का सबसे आसान मंत्र है-ऊं हं हनुमते नम:। इस उपाय से आपकी हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है।

Image credits: Getty
Hindi

हनुमानजी को कैसे चढ़ाएं चोला?

बड़ा मंगल पर हनुमानजी की प्रतिमा पर सिंदूर और चमेली के तेल से चोला चढ़ाना चाहिए। ये हनुमानजी को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय है। इससे आपका हर संकट दूर होगा।

Image credits: Getty
Hindi

बड़ा मंगल के अचूक उपाय

बड़ा मंगल के दिन हनुमानजी के मंदिर में ध्वज यानी झंडा लगवाएं। ये ध्वज केसरिया या लाल रंग का होना चाहिए। ये उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लेकर आ सकता है।

Image credits: Getty

Angarak Chaturthi के 5 उपाय, बचा सकते हैं आपका ‘अमंगल’ होने से

Bedroom Vastu: बेडरूम में टेलिविजन रखें या नहीं? जानें 5 जरूरी बातें

Vastu Tips For Door: कैसे हो घर का मेन डोर? जानें रंग, शेप और सही दिशा

Vastu Tips For Stairs: किस दिशा में हो सीढ़ी, कैसा हो शेप? 5 टिप्स