Windows Vastu: दक्षिण दिशा की खिड़की अशुभ! जानें सही दिशा और संख्या
Astrology May 07 2026
Author: Manish Meharele Image Credits:Gemini AI
Hindi
खिड़कियों के वास्तु टिप्स
खिड़कियां भी घर के वास्तु को प्रभावित करती हैं। गलत दिशा में बनाई गई खिड़की अशुभ फलों का कारण भी बन सकती है। आगे जानें खिड़कियों से जुड़ी कुछ खास वास्तु टिप्स…
Image credits: Gemini AI
Hindi
किस दिशा में हो घर की खिड़कियां?
वास्तु के अनुसार घर के पश्चिमी, पूर्वी और उत्तरी दीवारों पर खिड़कियां होनी चाहिए। दक्षिण दिशा में खिड़की होने से रोग और शोक की संभावना बढ़ जाती है क्योंकि ये यम की दिशा है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
दक्षिण में हो खिड़की तो क्या करें?
अगर घर की दक्षिण दिशा में खिड़की हो तो उस पर मोटा पर्दा लगा दें। इससे अशुभ फलों में कमी आ सकती है। घर की सभी खिड़की व दरवाजे एक समान ऊंचाई पर होने चाहिए।
Image credits: Gemini AI
Hindi
कितनी हो खिड़कियों की संख्या?
वास्तु के अनुसार मकान में खिड़कियों की संख्या सम होनी चाहिए यानी 2, 4, 6। साथ ही खिड़कियां दरवाजे के सामने अधिक होनी चाहिए, ताकि ताजी हवा घर में आती रहे।
Image credits: Gemini AI
Hindi
किस दिशा की खिड़की सबसे शुभ?
उत्तर दिशा की खिड़की वास्तु में सबसे शुभ मानी गई है। ये धन के स्वामी कुबेर की दिशा है। उत्तर दिशा में खिड़की होने से घर में सुख-समृद्धि, प्रसिद्धी और प्रसन्नता बनी रहती है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
इन बातों का ध्यान रखें
वास्तु की मानें तो खिड़कियां टूटी हुई, गंदी या आड़ी-तिरझी बनी हुई नहीं होना चाहिए। इससे वास्तु दोष का निर्माण होता है। साथ ही खिड़की बंद करते समय आवाज नहीं आनी चाहिए।