Home Temple Vastu: घर के मंदिर में 5 गलती पड़ेंगी भारी, आज ही सुधारें
Astrology May 08 2026
Author: Manish Meharele Image Credits:ChatGPT
Hindi
घर के मंदिर के लिए वास्तु टिप्स
हर हिंदू घर में पूजन स्थान या पूजन कक्ष जरूर होता है। अगर यह वास्तु अनुरूप हो तो और भी शुभ फल देता है। घर में पूजन स्थान बनवाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए…
Image credits: Gemini AI
Hindi
किस दिशा में हो पूजा घर?
वास्तु के अनुसार, पूजा घर ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में बनवाना चाहिए। पूजन स्थान पर मूर्तियां अधिक न रखें। पूजा स्थल के सामने थोड़ा स्थान खुला होना चाहिए, जहां आसानी से बैठा जा सके।
Image credits: Gemini AI
Hindi
कहां न बनवाएं पूजा घर?
पूजा स्थान के आस-पास शौचालय नहीं होना चाहिए। इसके आस-पास कोई भी अग्नि संबंधी वस्तु जैसे इन्वर्टर या विद्युत मोटर नहीं होना चाहिए। पूजा स्थल के ऊपर टाण्ड न बनाएं।
Image credits: Gemini AI
Hindi
पूजा स्थान पर कैसी हो लाइट?
पूजा स्थान पर धीमी रोशनी वाले बल्ब लगाएं। ध्यान रखें यहां अंधेरा व सीलन न हो। रात के समय पूजा स्थल को परदे से ढंक दें। सुबह पुन: इसे खोल दें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
Image credits: Gemini AI
Hindi
कैसी हो मंदिर की मूर्तियां?
श्रीगणेश, लक्ष्मी और सरस्वती की मूर्तियां खड़ी स्थिति में न हो। किसी भी देवी-देवता की एक से अधिक मूर्ति नहीं होनी चाहिए। यदि कोई टूटी हुई मूर्ति हो तो उसे हटा देना चाहिए।
Image credits: Gemini AI
Hindi
इस बात का भी रखें ध्यान
पूजा करने वाले का मुंह पश्चिम में हो तो शुभ रहता है। समय-समय पर पूजा घर की सफाई करते रहना चाहिए। यहां कोई भी अनावश्यक वस्तु न रखें। इससे निगेटिविटी फैलती है।