Grahan 2026: 15 दिन में 2 ग्रहण, क्या ये किसी अनहोनी का संकेत है? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से

Published : Jan 29, 2026, 03:21 PM IST

Grahan 2026: साल 2026 की शुरूआती महीनों में 2 ग्रहण का संयोग बन रहा है। इनमें से एक सूर्य व दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण 15 दिन के अंदर होंगे, जिससे किसी अनहोनी से जोड़कर देखा जा रहा है।

PREV
15
जानें सूर्य-चंद्र ग्रहण से जुड़ी रोचक बातें

Surya Chandra Grahan 2026: हर साल सूर्य व चंद्र ग्रहण जैसी घटनाएं होती रहती हैं। खगोल विज्ञान की दृष्टि से ये आम घटनाएं हैं लेकिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इसका विशेष महत्व है। इस बार साल 2026 के शुरूआती महीनों में ही सूर्य व चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। खास बात ये है कि ये ग्रहण 15 दिनों के अंदर होंगे, जिसके कारण किसी अनहोनी की आशंका बन रही है। हालांकि कुछ ज्योतिषी इसे सामान्य घटना बता रहे हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कब होंगे ये सूर्य व चंद्र ग्रहण और इनसे जुड़ी खास बातें…


ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: किस राशि में होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानें डेट, टाइम और सूतक

25
कब होगा 2026 का पहला सूर्य ग्रहण?

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को होगा। ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसके सूतक आदि नियम मान्य नहीं होंगे। लेकिन इसका ज्योतिषीय प्रभाव सभी राशि के लोगों पर देश-दुनिया पर दिखाई देगा। खगोलविदों के अनुसार ये कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा। इस रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं। 17 फरवरी को फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि रहेगी।


ये भी पढ़ें-
Somvati Amavasya 2026: कब है साल की पहली सोमवती अमावस्या? नोट करें डेट

35
कब होगा 2026 का पहला चंद्र ग्रहण?

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसके सूतक आदि सभी नियम मान्य होंगे। इस दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी और होली उत्सव भी इसी दिन मनाया जाएगा। ये चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनिट से शुरू होगा, जो शाम 6 बजकर 47 मिनिट तक दिखाई देगा। हालांकि भारत में ये ग्रहण सिर्फ 20 मिनिट के लिए ही दिखाई देगा। ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले ही इसका सूतक शुरू हो जाएगा।

45
15 दिन में 2 ग्रहण का संयोग

17 फरवरी को सूर्य ग्रहण के बाद 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होना किसी अनहोनी का संकेत दे रहा है। ऐसा ज्योतिषियों का मानना है। जिन राशियों में ये ग्रहण होंगे, सबसे ज्यादा बुरा असर उन राशि के लोगों पर ही दिखाई देंगे। 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में होगा, वहीं 3 मार्च का चंद्र ग्रहण सिंह राशि में होगा।

55
कैसा होगा देश-दुनिया पर असर?

15 दिन में 2 ग्रहण होने से किन्हीं 2 देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं, जिसका असर पूरी दुनिया पर दिखाई देगा। किसी कानून के खिलाफ बड़ा आंदोलन हो सकता है। युवा वर्ग आक्रोशित रहेगा। शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट आ सकती है। कोई बड़ा अग्निकांड, भूकंप, अतिवृष्टि जैसे हालात बन सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories