Surya Gochar 2026: सूर्य के राशि बदलने से चमकेगी किस्मत, 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Published : Mar 12, 2026, 05:57 PM IST

Surya Rashifal 2026: सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। सूर्य को राशि बदलने को संक्रांति कहते हैं। सूर्य के राशि बदलने का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देता है। मार्च 2026 में सूर्य कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। 

PREV
15
सूर्य गोचर मार्च 2026 राशिफल

Surya Rashifal March 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हमारे सौर मंडल का राजा है। सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। इस तरह ये एक साल में सभी 12 राशियों की परिक्रमा पूरी कर लेता है। सूर्य का राशि बदलना एक बहुत ही खास ज्योतिषिय घटना मानी गई है। सूर्य जब भी राशि बदलता है तो इसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होता है। 14 मार्च 2026 को सूर्य कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से 4 राशि वालों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…


ये भी पढ़ें-
Birth Months : इन 5 महीनों में जन्मे लोगों में ज्यादा होता है अमीर बनने का चांस!

25
वृषभ राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज

सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से इस राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें भी आराम मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा भी इस समय मिल सकता है।

ये भी पढ़ें-
Numerology: इन तारीखों में जन्मे लोग किसी की नहीं सुनते

35
कर्क राशि वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोग बहुत ही खुशहाल रहेंगे। सूर्य का मीन राशि में जाना इनके लिए सुखदायक रहेगा। इनकी पारिवारिक समस्या दूर होगी। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें भी राहत मिलेगी। कोई मनचाहा मेहमान घर आ सकता है जिससे जीवन आनंददायक लगने लगेगा। संतान से सुख मिलेगा। लव लाइफ से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा।

45
धनु राशि वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल है। समस्याओं से निपटकर आगे की योजना आप बना सकते हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। सेहत से जुड़ी अगर कोई परेशानी है तो वह भी दूर हो सकती है। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा।

55
कुंभ राशि वालों की दूर होगी टेंशन

इस राशि के लोगों को अगर कोई टेंशन है, तो वह दूर हो सकती है। समस्याओं से निपटने की नई योजना बनाने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। नवविवाहित जोड़ा कहीं घूमने जा सकता है। नया मकान-दुकान या अन्य कोई संपत्ति खरीदने के योग भी बन रहे हैं। बैंक बैलेंस में तेजी से इजाफा होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories