Surya Gochar 2026: 3 राशि वाले रहें सावधान! सूर्य के राशि बदलने से बढ़ेगी टेंशन-फंस सकते हैं षड़यंत्र में

Published : Jul 16, 2026, 11:43 AM IST

Sun Transit July 2026: ग्रहों का राजा सूर्य 16 जुलाई से 17 अगस्त तक कर्क राशि में रहेगा। सूर्य के कर्क राशि में होने से कुछ राशि वालों के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

PREV
14
सूर्य राशिफल जुलाई 2026

Surya Gochar Rashifal July 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पद, पिता, सरकारी कार्य और नेतृत्व क्षमता का कारक माना गया है। 16 जुलाई 2026 को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर चुका है। सूर्य का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। जहां कुछ राशियों को इसका शुभ फल मिलेगा, वहीं 3 राशियों के लिए यह गोचर थोड़ी सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां…

24
वृषभ वाले रहें सावधान

सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश वृषभ राशि वालों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वर्क प्लेस पर मन पूरी तरह नहीं लग पाएगा, जिससे प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। किसी वरिष्ठ अधिकारी से मतभेद होने की संभावना है। इस समय जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। वाहन चलाते समय भी विशेष सावधानी रखें। स्वास्थ्य के मामले में ब्लड प्रेशर और आंखों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर होगा चंद्र ग्रहण, क्या भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी बहनें?

34
तुला वाले की बढ़ेगी टेंशन

इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर करियर और व्यवसाय के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। नौकरी बदलने का विचार फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। व्यापारियों को नए निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल करनी चाहिए। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। परिवार के साथ सलाह लेकर ही कोई निर्णय लें, यही बेहतर है।

ये भी पढ़ें-
Guru Asta 2026: गुरु के अस्त होने से 3 राशियों की बढ़ेगी कमाई, मिलेगी गुड न्यूज

44
मकर वाले न करें किसी पर भरोसा

इस राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर रिश्तों और साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में सतर्क रहें। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। खानपान में लापरवाही करने से पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories