Guru Asta 2026: गुरु के अस्त होने से 3 राशियों की बढ़ेगी कमाई, मिलेगी गुड न्यूज
Jupiter Combust in Cancer 2026: सौरमंडल के 9 ग्रहों में से गुरु भी एक है। ये ग्रह जुलाई के मध्य में अस्त होने वाला है। गुरु के अस्त होने का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा।

पढ़ें गुरु अस्त का राशिफल
Guru Asta 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में गुरु को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। ये ग्रह समय-समय पर उदय और अस्त भी होता है। वर्तमान में गुरु कर्क राशि में स्थित है। 15 जुलाई 2026 को गुरु ग्रह राशि में अस्त हो जाएगा। ऐसा होने से कुछ राशि वालों के जीवन में चल रह परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। पैसों की बचत होने लगेगी और लव लाइफ में भी पॉजिटिव चेंज आ सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां…
ये भी पढ़ें-
DOB Numerology: किन डेट्स पर जन्में लड़के होते हैं परफैक्ट हसबैंड? पत्नी को रखते हैं हमेशा खुश

वृषभ वालों को मिलेगी राहत
गुरु का अस्त होना वृषभ राशि वालों के लिए कई मामलों में राहत देने वाला साबित हो सकता है। परिवार से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे सुलझने लगेंगी और घर का माहौल पहले से बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी, वाहन या घर से जुड़े मामलों में सकारात्मक खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बनेंगे। कारोबार में भी रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत बढ़ाने में सफलता मिल सकती है।
ये भी पढ़ें-
Belly Button Personality: बोल्ड होते हैं गहरी नाभि वाले, बेली बटन से जानें नेचर-फ्यचूर के रोचक फैक्ट
सिंह वालों को होगा फायदा
इस राशि के लोगों के लिए यह समय करियर और आर्थिक मामलों में शुभ संकेत दे सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यापारियों को नए ग्राहकों और नए प्रोजेक्ट्स से लाभ मिल सकता है। विदेश से जुड़े कामों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं।
मीन वालों को मिलेगी सफलता
इस राशि वालों के लिए गुरु का अस्त होना शिक्षा के क्षेत्र में लाभदायक माना जा सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर लिए गए फैसले भविष्य में लाभ दे सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय दोनों में प्रगति के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और मानसिक तनाव भी कम होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।