
Solar Eclipse 2026: अगस्त में साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। इसे लेकर लोगों के मन में भी बहुत सारे सवाल हैं। अगस्त में होने वाला ये सूर्य ग्रहण दुनिया के कई देशों में देखा जाएगा। वैज्ञानिकों का कहा है कि कुछ देशों में तो इस ग्रहण के चलते दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिलेगा। भारत के लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सूर्य ग्रहण यहां दिखाई देगा और क्या सूतक काल मान्य होगा या नहीं?
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 5 राशियों के लिए गुड न्यूज, इन्वेस्टमेंट से होगा फायदा-अटके पैसे भी मिलेंगे
वैज्ञानिकों के अनुसार 12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा कुछ समय के लिए सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा, जिससे दिन में भी कई स्थानों पर अंधेरा छा जाएगा। सूर्य ग्रहण का ऐसा दृश्य बहुत कम देखने को मिलता है यही कारण है कि दुनियाभर के वैज्ञानिक इस दृश्य को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 2-9 August 2026: सूर्य-बुध बनाएंगे राजयोग, जानें करियर-पैसा और लव लाइफ पर असर, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस के कुछ हिस्सों और यूरोप के अन्य क्षेत्रों में दिखाई देगा। जहां पूर्ण ग्रहण दिखाई देगा, वहां कुछ मिनटों के लिए दिन में रात जैसा माहौल बन जाएगा। इसके अलावा कई देशों में आंशिक सूर्य ग्रहण भी देखा जा सकेगा।
12 अगस्त को होने वाले इस सूर्य ग्रहण का सबसे शानदार नजारा स्पेन में देखा जाएगा क्योंकि यहां दिन में ही रात जैसा माहौल हो जाएगा। वैज्ञानिकों का दावा है कि स्पेन में ऐसा सूर्य ग्रहण लगभग 100 साल पहले दिखाई दिया था। इसके बाद अब ऐसा नजारा देखने को मिलेगा।
भारत में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसी वजह से धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देश में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। सामान्य दिनों की तरह मंदिरों में पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियां जारी रह सकती हैं। सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण तब होता है, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं तथा चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आकर सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है। इस दौरान सूर्य का बाहरी भाग यानी कोरोना दिखाई देने लगता है, जिसे सामान्य परिस्थितियों में देख पाना संभव नहीं होता। ऐसा ही नजारा इस सूर्य ग्रहण में देखने को मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।