
Longest Solar Eclipse Details: अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार साल 2026 से 2028 के बीच 3 पूर्ण सूर्यग्रहण होंगे। इनमें से एक सूर्यग्रहण सबसे ज्यादा चर्चा में है। NASA ने इसे 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण बताया है। वैज्ञानिकों की मानें तो इस सूर्य ग्रहण के दौरान करीब 6 मिनट 23 सेकंड के लिए धरती पर दिन में ही अंधेरा छा जाएगा। इतनी लंबी अवधि का पूर्ण सूर्यग्रहण इससे पहले 1991 में देखा गया था। सभी के मन में ये उत्सुकता है कि सदी का ये सबसे लंबा सूर्य ग्रहण कब होगा? आगे जानिए इस ग्रहण से जुड़ी रोचक बातें…
ये भी पढ़ें-
Topaz Gemstone: पुखराज है महंगा तो पहनें इन 3 में से कोई 1 रत्न, कम कीमत में पाएं बड़े फायदे
वैज्ञानिकों के अनुसार सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को होगा। इस दिन श्रावण मास की अमावस्या तिथि रहेगी। हिंदू धर्म के अनुसार इस दिन हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। ये ग्रहण इतना लंबा होगा कि कई इलाकों में दिन के समय भी अंधेरे हो जाएगा। इस दौरान लोग सूर्य के बाहरी हिस्से यानी कोरोना को भी साफ देख सकेंगे।
ये भी पढ़ें-
Lucky Mobile Number: न्यू सिम खरीदने से पहले जान लें कौन-सा नंबर है आपके लिए शुभ
सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण स्पेन के दक्षिणी हिस्से से शुरू होकर उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के कई देशों में दिखाई देगा। मिस्र का लक्सर शहर में ये पूरे 6 मिनट 19 सेकंड तक दिखाई देगा। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदु के पास होगा। इसी वजह से ये सूर्य को लंबे समय तक पूरी तरह ढके रखेगा। इसलिए ये सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण होगा।
2 अगस्त 2027 को होने वाला सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका कोई भी धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व नहीं माना जाएगा। इसके सूतक की मान्यता भी भारत में नहीं रहेगी। अगर आप सदी का ये सबसे लंबा सूर्य ग्रहण देखना चाहते हैं तो नासा के यूट्यूब चैनल पर इस घटना को ऑनलाइन देख सकते हैं। खास बात ये है कि 2027 के बाद ऐसा नजारा 2114 में दिखाई देगा
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।