Topaz Gemstone: पुखराज है महंगा तो पहनें इन 3 में से कोई 1 रत्न, कम कीमत में पाएं बड़े फायदे

Published : May 28, 2026, 03:37 PM IST
Topaz-Gemstone-alternative

सार

Pukhraj Substitute Stone: पुखराज रत्न का ज्योतिष में क्या महत्व है? पुखराज के विकल्प के रूप में कौन-कौन से उपरत्न पहने जा सकते हैं? येलो टोपाज़ गुरु ग्रह को मजबूत करने में कैसे मदद करता है?

Topaz Substitute Stone: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह से शुभ फल पाने के लिए पुखराज पहना जाता है। पुखराज दिखने में बहुत ही शानदार होता है। इसे पहनने से शिक्षा, विवाह, करियर, धन और सम्मान से जुड़े मामलों में शुभ फल मिलने लगते हैं। असली व अच्छी क्वालिटी वाला पुखराज काफी महंगा होता है, इसलिए ये आम लोगों की पहुंच से बाहर है। ऐसी स्थिति में ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपरत्न बताए गए हैं, जिन्हें पुखराज के विकल्प के रूप में पहना जाता है। ये रत्न कम कीमत में उपलब्ध होते हैं और इन्हें गुरु ग्रह से जुड़े लाभ देने वाला माना जाता है। आगे जानिए इन रत्नों के बारे में…

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar May 2026: बुध बढ़ाएगा 4 राशियों की टेंशन, धन-करियर पर डालेगा बुरा असर

सुनैला क्यों पहनते हैं?

सुनैला पुखराज का सबसे लोकप्रिय और किफायती विकल्प है। इसका रंग हल्का पीला या सुनहरा होता है। इसे पहनने से व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। शिक्षा व व्यापार में लाभ मिलने की संभावना रहती है। बाजार में यह पुखराज की तुलना में काफी कम कीमत में मिल जाता है, इसलिए मध्यम बजट वाले लोग इसे पहनना ज्यादा पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: नहीं खरीद सकते हीरा तो क्या करें? ये 3 रत्न हैं बेस्ट ऑप्शन

 किसका उपरत्न है येलो टोपाज़?

येलो टोपाज़ भी गुरु ग्रह से जुड़ा रत्न है। इसका चमकदार पीला रंग इसे आकर्षक बनाता है। पुखराज के मंहगा होने पर बहुत से लोग इसे पहनकर गुरु ग्रह की शांति करते हैं। मान्यता है कि इसे पहनने से करियर में स्थिरता और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। ये पुखराज जैसा ही दिखाई देता है।

गोल्डन क्वार्ट्ज क्यों पहनते हैं?

गोल्डन क्वार्ट्ज बजट फ्रेंडली रत्नों में गिना जाता है। यह बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाता है और इसकी कीमत भी पुखराजा की अपेक्षा कम होती है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इसे पहनने से मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और निर्णय क्षमता में सुधार हो सकता है।

रत्न पहनते समय किन बातों का रखें ध्यान?

1. कोई भी रत्न पहनने से पहले योग्य ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।
2. रत्न खरीदने से पहले उसकी शुद्धता और गुणवत्ता की जांच जरूर करें।
3. कौन-सा रत्न किस धातु में पहनना है, कितने कैरेट का होना चाहिए, इसके बारे में जानकारी लें।
4. रत्नों से जुड़ी एक छोटी सी गलती भी आपका बड़ा नुकसान कर सकती है।
5. रत्न किस दिन पहनें, किस अंगुली में पहनें, इसके बारे में भी ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

A Letter Names: नेम से मिलेगा फेम, जानें ‘A’ से शुरू होने वाले 20 यूनिक नाम, जो बढ़ाएंगे गुड लक
Budh Gochar May 2026: बुध बढ़ाएगा 4 राशियों की टेंशन, धन-करियर पर डालेगा बुरा असर