Lucky Mobile Number: न्यू सिम खरीदने से पहले जान लें कौन-सा नंबर है आपके लिए शुभ

Published : May 28, 2026, 10:29 AM IST
Lucky Mobile Number

सार

Numerology: क्या मोबाइल नंबर भी किसी के लिए लकी या अनलकी हो सकता है? न्यूमरोलॉजी के अनुसार मोबाइल नंबर का शुभ अंक कैसे निकाला जाता है? क्या सही मोबाइल नंबर आत्मविश्वास और करियर पर असर डाल सकता है? 

Lucky Mobile Number By Numerology: आज के समय में मोबाइल नंबर सिर्फ संपर्क का माध्यम नहीं रह गया है, ये आपकी पहचान बन गया है। Gen Z यानी युवा पीढ़ी अब अपने मोबाइल नंबर को भी पर्सनालिटी और किस्मत से जोड़कर देखने लगी है। यही वजह है कि लकी मोबाइल नंबर का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। युवा ऐसे नंबर पसंद कर रहे हैं, जिनमें उनके पसंदीदा या ज्योतिष अनुसार शुभ अंक मौजूद हों। उनका ऐसा मानना है कि लकी मोबाइल नंबर कहीं से कहीं से उनके लिए मददगार साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें-
Numerology: लकी नंबर और कलर से चुनें कपड़े, वॉलेट और मोबाइल! मिलेगा भाग्य का साथ

मोबाइल नंबर कैसे हो सकते हैं लकी?

मोबाइल नंबर किसी के लिए कैसे लकी या अनलकी हो सकते हैं, इसके लिए हमें न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के सिद्धांत को समझना होगा। उसके अनुसार, हर अंक की अपनी अलग ऊर्जा मानी जाती है। कुछ अंक आत्मविश्वास बढ़ाने वाले माने जाते हैं, तो कुछ सफलता, लोकप्रियता और अच्छे संबंधों से जुड़े होते हैं। इसी कारण कई युवा अपने जन्मांक या मूलांक के हिसाब से मोबाइल नंबर चुन रहे हैं।

ये भी पढ़ें-
Rudraksha Bracelet: Gen Z को भाया रुद्राक्ष ब्रेसलेट का फैशन, एंजाइटी दूर कर रखे मन को शांत, जानें 5 फायदे

कैसे निकालें मोबाइल का लकी नंबर?

न्यूमरोलॉजी के अनुसार, जिन मोबाइल नंबरों का कुल जोड़ 1, 3, 5, 6 या 9 आता है, उन्हें अक्सर शुभ माना जाता है। उदाहरण के तौर पर किसी मोबाइल नंबर के सभी अंकों को जोड़कर उसका एक अंक निकाला जाता है जैसे अगर किसी का मोबाइल नंबर 9876543210 है तो-
9+8+7+6+5+4+3+2+1+0=45→4+5=9

कौन से अंक देते हैं शुभ फल?

- 1 अंक को नेतृत्व और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है।
- 3 अंक रचनात्मकता और अच्छी बातचीत से जुड़ा माना जाता है।
- 5 अंक मेलजोल और नए अवसरों का संकेत माना जाता है।
- 6 अंक आकर्षण और सुख-सुविधाओं से जुड़ा माना जाता है।
- 9 अंक ऊर्जा और प्रसिद्धि का अंक माना जाता है।

जेन जी में बढ़ रहा लकी मोबाइल नंबर का क्रेज

युवाओं में लकी मोबाइल नंबर का चलन बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर भी लकी नंबर और शुभ अंक से जुड़े वीडियो खूब पसंद किए जा रहे हैं। जेन जी का मानना है कि ये लकी मोबाइल नंबर उनके आत्मविश्वास, बातचीत करने की क्षमता और करियर में तरक्की पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

आज का राशिफल 27 May 2026: बुधवार को 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ
Numerology: लकी नंबर और कलर से चुनें कपड़े, वॉलेट और मोबाइल! मिलेगा भाग्य का साथ