
Numerology Tips In Hindi: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख यानी डेट ऑफ बर्थ का खास महत्व माना गया है। क्योंकि इसी से आपका मूलांक निकाला जाता है। कई लोग अपनी जन्म तारीख के अनुसार लकी कलर और नंबर जानकर उसी हिसाब से कपड़े, मोबाइल नंबर, वॉलेट और यहां तक कि सोशल मीडिया प्रोफाइल भी चुन रहे हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से किस्मत का भी भरपूर सहयोग मिलता है।
ये भी पढ़ें-
Shani Vakri 2026: 138 दिन शनि रहेगा वक्री, 5 राशि वालों को मिलेगी राहत-जेब में आएगा पैसा
जन्म तारीख से मूलांक के बारे में जान सकते हैं जैसे अगर किसी व्यक्ति के जन्म किसी भी महीने की 1 से लेकर 9 तारीख को हुआ है, तो वही उसका मूलांक होगा और जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 10 से लेकर 31 तारीख के बीच हुआ है तो जन्म तारीख के दोनों अंकों का जोड़ उसका मूलांक होगा जैसे किसी व्यक्ति की जन्म तारीख 14 है तो 1+4 = 5, यानी उसका मूलांक 5 माना जाएगा। हर मूलांक का एक स्वामी ग्रह होता है और उसी के अनुसार लकी कलर और नंबर बताए जाते हैं।
ये भी पढ़ें-
Rudraksha Bracelet: Gen Z को भाया रुद्राक्ष ब्रेसलेट का फैशन, एंजाइटी दूर कर रखे मन को शांत, जानें 5 फायदे
मूलांक 1
इस मूलांक वाले लोगों के लिए सुनहरा, पीला और नारंगी रंग शुभ माना जाता है। इनका नंबर 1 और 9 होता है। कहा जाता है कि ये लोग लीडरशिप में आगे रहते हैं।
मूलांक 2
इस मूलांक वाले लोगों के लिए सफेद और क्रीम रंग शुभ माने जाते हैं। इनका लकी नंबर 2 और 7 हैं। ऐसे लोग भावुक और क्रिएटिव स्वभाव के होते हैं।
मूलांक 3
इस मूलांक वाले लोगों का लकी कलर पीला और गोल्डन होता है। इनका नंबर 3, 6 और 9 है।
मूलांक 4
इस मूलांक वालों के लिए नीला और ग्रे रंग शुभ माना जाता है। इनका लकी नंबर 4 और 8 होता है।
मूलांक 5
इस मूलांक वालों के लिए हरा रंग सबसे शुभ माना जाता है। इनका लकी नंबर 5 है।
मूलांक 6
इस मूलांक वालों के लिए गुलाबी और सफेद रंग शुभ होते हैं। इनका लकी नंबर 6 और 9 है।
मूलांक 7
इनका लकी कलर आसमानी और हल्का हरा है। साथ ही इनका लकी नंबर 7 होता है।
मूलांक 8
इस मूलांक वालों के लिए काला, नीला और बैंगनी रंग शुभ माने जाते हैं। इनका लकी नंबर 8 होता है।
मूलांक 9
इस मूलांक वालों के लकी कलर लाल और नारंगी माने जाते हैं। इनका लकी नंबर 9 और 1 है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।