Surya Ketu Grahan Yog 2026: सूर्य और केतु जब एक राशि में होते हैं तो ग्रहण नाम का अशुभ योग बनता है। ऐसा संयोग साल में सिर्फ एक बार 30 दिनों के लिए बनता है।
Surya Ketu Grahan Yog August 2026: ज्योतिष शास्त्र में कईं अशुभ योगों के बारे में बताया गया है, ग्रहण योग भी इनमें से एक है। जब सूर्य और केतु एक ही राशि में होते हैं तो सूर्य ग्रहण योग बनता है। सूर्य और केतु की युति को बहुत ही अशुभ माना गया है। 7 अगस्त को सूर्य कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से केतु स्थित है। ऐसा होने पर सूर्य ग्रहण योग बनेगा। ये अशुभ योग 17 सितंबर 2026 तक रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें किन राशियों पर इस अशुभ योग का बुरा असर होगा…
26
मेष वालों की बढ़ेगी परेशानी
सूर्य-केतु की युति मेष राशि वालों के लिए परेशानियां बढ़ा सकती है। नौकरी और कारोबार में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वर्क प्लेस पर अधिकारियों से मतभेद होने की आशंका है। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। निवेश से जुड़े मामलों में भी सावधानी बरतनी होगी।
36
वृषभ वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और बजट बिगड़ने की आशंका है। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में बिना पूरी जानकारी के कोई निर्णय न लें। तनाव के कारण सेहत पर भी असर पड़ सकता है।
सूर्य और केतु की युति सिंह राशि में ही बनने जा रही है, इसलिए इस राशि के लोगों को विशेष सावधानी रखनी होगी। इनकी सेहत अचानक बिगड़ सकीत है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी और काम में मन कम लगेगा। नौकरी या कारोबार में अचानक बदलाव के योग बन सकते हैं। किसी भी विवाद से दूर रहें।
इस राशि वालों के लिए यह समय करियर के लिहाज से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इन्हें इस समय बड़े निर्णय लेने से बचना चाहिए। इनके काम में रुकावटें आ सकती हैं और मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद संभव है।
66
कुंभ वालों का बढ़ेगा खर्च
सूर्य-केतु की युति कुंभ राशि वालों के रिश्तों और कामकाज पर असर डाल सकती है। पार्टनरशिप में काम करने वालों को सावधान रहना होगा। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। अचानक यात्रा या खर्च की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम और अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.