- Home
- Astrology
- Budh Margi 2026: बुध की सीधी चाल बदलेगी 3 राशियों की किस्मत, रुके काम होंगे पूरे-बढ़ेगी इनकम
Budh Margi 2026: बुध की सीधी चाल बदलेगी 3 राशियों की किस्मत, रुके काम होंगे पूरे-बढ़ेगी इनकम
Budh Margi July 2026: ज्योतिष शास्त्र में जो 9 ग्रह बताए गए हैं, उनमें बुध भी एक है। इसे शुभ ग्रह माना गया है। जुलाई में ये ग्रह वक्री से मार्गी होगा, जिसका असर सभी राशियों पर देखा जाएगा।

बुध ग्रह जुलाई 2026 में कब होगा मार्गी?
Budh Margi Rashifal july 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह बुद्धि, वाणी और बिजनेस का कारक है। ये ग्रह मिथुन राशि में वक्री स्थिति में है, 24 जुलाई को ये ग्रह मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। बुध का मार्गी होना बहुत शुभ है। ऐसा होने से रुके हुए कामों में गति आती है और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है। बुध के मार्गी होने का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के लिए यह समय सबसे अधिक लाभकारी माना जा रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां…

मिथुन वालों को होगा धन लाभ
बुध इस राशि का स्वामी है और इसी राशि में मार्गी हो रहा हैं, इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे अच्छा प्रभाव देखा जाएगा। पिछले कुछ समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बनेंगे। पैसों की स्थिति पहले से मजबूत होगी और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
कन्या वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के स्वामी भी बुध हीं हैं, इसलिए बुध का मार्गी होना इनके लिए भी शुभ संकेत लेकर आएगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में लाभ बढ़ेगा और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना बनेगी। इन्वेस्टमेंट से भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Shani Vakri 2026: शनि के वक्री होने से 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन, नौकरी-पैसा, हेल्थ सब जाएगा
कुंभ वालों की चमकेगी किस्मत
बुध के मार्गी होते ही इस राशि वालों की किस्मत का साथ मिलने लगेगा। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। बिजनेस में विस्तार के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना होगी, जिससे पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए सरकारी या कानूनी मामलों में भी राहत मिलने के संकेत हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।