Surya-Rahu Shadashtak Yoga: राहु-सूर्य ने बनाया अशुभ योग, 4 राशि वाले रहें अलर्ट, आने वाले 30 दिन खतरे वाले

Published : Jul 18, 2026, 03:20 PM IST

Surya Rahu Effects: सूर्य और राहु जब विशेष स्थिति में होते हैं तो षडाष्टक नाम का अशुभ योग बनाते हैं। इस बार ये अशुभ योग 16 जुलाई से 17 अगस्त तक रहेगा।

PREV
15
राहु-सूर्य के योग से किसे होगी परेशानी?

Surya-Rahu Shadashtak Yoga 2026 Rashifal:16 जुलाई को सूर्य मिथुन से निकलकर कर्क राशि में आ चुका है और राहु इस समय कुंभ राशि में है। सूर्य और राहु की ये स्थिति षडाष्टक योग का निर्माण कर रही है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु को एक-दूसरे का शत्रु बताया गया है। इसलिए इन दोनों का षडाष्टक योग अशुभ फल का कारण बन सकता है। ये अशुभ अगले 30 दिन तक यानी 17 अगस्त तक बना रहेगा। 4 राशियों को इसका सबसे ज्यादा अशुभ परिणाम मिल सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

25
मेष वालों को होगा नुकसान

सूर्य-राहु के षडाष्टक योग इस राशि के लोगों को बड़ा नुकसान हो सकता है। जिससे इनका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में इन्वेस्टमेंट करने से बचें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। सेहत का भी ध्यान रखें।

35
मिथुन वालों की बिगड़ेगी सेहत

इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। छोटी सी बात का बड़ा विवाद होते देर नहीं लगेगी। अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो अभी ये विचार छोड़ दें। पति-पत्नी में अबोलापन रहेगा। संतान के कारण समाज में मान-सम्मान की हानि संभव है।


ये भी पढ़ें-
Sawan 2026: सावन में होंगे 2 ग्रहण, क्या ये भारत में भी दिखेंगे? जानें डेट-टाइम सहित पूरी डिटेल

45
वृश्चिक वालें क्रोध पर नियंत्रण रखें

सूर्य-राहु के षडाष्टक योग के चलते इस राशि के लोगों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद होने की आशंका है। सरकारी कार्यों में देरी हो सकती है। धन संबंधी मामलों में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहकर आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Shani Vakri 2026: शनि के वक्री होने से 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन, नौकरी-पैसा, हेल्थ सब जाएगा

55
कुंभ वालों के अटकेंगे काम

इस राशि के लोगों के बनते हुए काम अचानक अटक सकते हैं। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरी बदलने का विचार फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिलने की आशंका है। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय भी विशेष सावधानी रखें। बिना सोचे कोई निर्णय न लें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories