
Capricorn Tarot Varshik Rashifal 2026: मकर राशि के लिए वर्ष 2026 आंतरिक दुनिया से जुड़ने, रहस्यों के खुलासे और गहरी समझ विकसित करने का वर्ष रहेगा। टैरो कार्ड्स दर्शाते हैं कि इस वर्ष आप बाहरी गतिविधियों से दूरी बनाकर अंतर्ज्ञान और आत्मज्ञान की ओर जाएंगे। कई स्थितियों में अस्पष्टता होगी और स्पष्टता की यही खोज आपको गहराई में ले जाएगी। यह वर्ष आपको भावनात्मक स्थिरता और आंतरिक शक्ति देगा। टैरो आपको संकेत देते हैं यदि आप केवल दुनियादारी के तर्कों और नियंत्रण पर निर्भर रहेंगे, तो बेचैनी और भ्रम बढ़ सकता है । प्रकृति में विशेष रूप से जल के समीप समय बिताना आंतरिक यात्रा के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Scorpio Tarot Yearly Horoscope 2026: वृश्चिक राशि वालों को साल 2026 में क्या-क्या मिलेगा? जानें टैरो राशिफल से
सकारात्मक पक्ष : इस वर्ष आपकी सबसे बड़ी मार्गदर्शक आपकी प्रज्ञा शक्ति होगी। आपके कम प्रयास में ही आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति संभव है।
नकारात्मक पक्ष : इस वर्ष अक्सर आप नकारात्मक ऊर्जा से टकरा सकते हैं। आभा मंडल दूषित होने के कारण शारीरिक मानसिक कष्ट हो सकता है।
ये भी पढ़ें-
Libra Tarot Yearly Horoscope 2026: कैसा बीतेगा साल 2026 तुला राशि के लिए? जानें टैरो राशिफल से
स्वास्थ्य के क्षेत्र में वर्ष 2026 आत्म संवेदनशीलता और मानसिक संतुलन का वर्ष रहेगा। इस वर्ष शरीर और मन के बीच गहरा संबंध होगा। कहा गया है कि " निज मन, निज तन को खाए " टैरो कार्ड्स संकेत देते हैं कि यदि आप भावनात्मक तनाव या दबे हुए भावों को अनदेखा करते हैं, तो उसका नकारात्मक प्रभाव शरीर पर पड़ सकता है। तन को स्वस्थ रखने के लिए मन को स्वस्थ रखना अनिवार्य है। यह वर्ष विशेष रूप से मानसिक स्वास्थ्य, आत्म उपचार व आंतरिक कार्यों के लिए अनुकूल है। इस वर्ष ध्यान, मौन, ग्राउंडिंग एवं जर्नल लिखने के माध्यम से अपने भीतर की आवाज को पहचानें।
रिश्तों के क्षेत्र में वर्ष 2026 मकर राशि को रिश्तों की गहराई और सच्चाई का अनुभव कराएगा। टैरो कार्ड्स दर्शाते हैं कि इस वर्ष अधिकांश रिश्तों असल भावनाएं प्रकट हो सकती हैं जो अनपेक्षित भी हो सकता है। कुछ रिश्ते और अधिक भावपूर्ण, शांत और गहरे होंगे। आप अपनी भावनात्मक समझ और विश्वास को बढ़ता हुआ महसूस करेंगे। आपके मौन या व्यस्तता को गलत समझा जा सकता है। टैरो कार्ड्स संकेत देते हैं कि इस वर्ष आपको अपने इंट्यूशन पर विश्वास करना चाहिए और शब्दों से अधिक भावनाओं को समझने का प्रयास आवश्यक होगा। रिश्तों में धैर्य और मौन को अपनाएं।
करियर के क्षेत्र में वर्ष 2026 योजना, रणनीति और अंतर्ज्ञान का वर्ष रहेगा। यह वर्ष हीलिंग,ऑकल्ट या आध्यात्मिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए विशेष सफलतादायक होगा। टैरो कार्ड्स संकेत देते हैं कि बाहरी परिस्थितियां आपके इंट्यूशन को अनदेखा करने पर मजबूर कर सकती हैं किंतु यह समय त्वरित निर्णयों का नहीं बल्कि सोच समझकर कदम उठाने का है। ब्रह्मांड की प्लानिंग धीरे धीरे सामने आएगी, धैर्य रखने की आवश्यकता है। टैरो कार्ड्स संकेत करते हैं कोई भी निर्णय लेने से पहले कुछ क्षण मौन में रहें और जब अंदर से हां महसूस हो, तभी आगे बढ़ें। आपमें हीलिंग क्षमता आएगी।
धन के क्षेत्र में वर्ष 2026 स्थिर लेकिन गुप्त रूप से सफलता देने वाला वर्ष रहेगा। टैरो कार्ड्स दर्शाते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति में धीरे धीरे सुधार होगा। यह वर्ष आपको धन के प्रति सजगता एवं गहरी समझ देगा। आपको वित्तीय निर्णय लेने में अपनी प्रज्ञा शक्ति का उपयोग भी करना चाहिए। संभवतः आर्थिक अनिश्चितता के कारण भय पैदा हो किंतु अपने इंट्यूशन की सुनने से राहत मिलेगी। धन भी एक ऊर्जा है निर्भर करता है आप उसे क्या भाव से रहे हैं, उसे भय की बजाय विश्वास के साथ देखें। दैनिक आय वाले व्यवसायों में अधिक सफलता, स्थिरता एवं आय बढ़ने की संभावना है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।