Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड्स का इतिहास अधिक पुराना नहीं है लेकिन वर्तमानमें ये भविष्य जानने की सबसे अधिक प्रचलित विधा में से एक है। इसमें ताश के पत्तों की तरह दिखने वाले कार्ड्स होते हैं जिन पर रहस्यमयी चिह्न बने होते हैं।

टैरो राशिफल 5 से 11 जनवरी 2026
Weekly Tarot Horoscope 2026: टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (5 से 11 जनवरी 2026) मेष राशि वाले इस सप्ताह नई उपलब्धि प्राप्त करेंगे। वृषभ राशि वाले को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। मिथुन राशि वाले मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। इस सप्ताह कुछ नया सीखने को मिलेगा। यह राशिफल जोड़ियाक साइन अर्थात जिस माह में आपका जन्म हुआ है उस पर आधारित है। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…
Aries (मेष) (March 21-April 19)
इस सप्ताह आपके भीतर छिपी क्षमताएं और विशेषताएं सफलता देंगी। आपमें आत्मविश्वास और स्पष्ट दृष्टिकोण जैसी कई खूबियां नजर आती है जिसकी सहायता से कार्य क्षेत्र में नई उपलब्धियां आकर्षित करेंगे। सूर्य देव को प्रणाम करें।
एंजेल संदेश: सफलता मिलने का समय है। ध्यान रखें ज़्यादा मेहनत से थकान न हो। आनंद लेने के लिए भी समय निकालें।
Taurus (वृषभ) (April 20-May 20)
यह सप्ताह भावनात्मक रूप से बेहद सकारात्मक नजर आता है। प्रेम या वैवाहिक रिश्तों में नवीनता और संतोष का भाव संभव है। सुखद समाचार मिलने की संभावना है। स्वयं को प्रेम और कृतज्ञता के भावों से भरें। ग्रेटीट्यूड जर्नल लिखें।
एंजेल संदेश: पिछले सप्ताह की ऊर्जा इस सप्ताह भी निरंतर है, जीवन में बड़े और आनंदमय परिवर्तन का समय है।
Gemini (मिथुन) (May 21-June 20)
इस सप्ताह आपको मेहनत का फल मिलने की प्रबल संभावना है। स्वयं का आंकलन करना होगा और आवश्यकतानुसार अपने कौशल को निखारने का प्रयास करें। मौद्रिक लाभ होता दिखता है। क्षमा प्रार्थना करना आपको बहुतायत देगा।
एंजेल संदेश: यह आपके लिए रिकवरी का समय है। जिन मुश्किलों से आप जूझ रहे थे, वे समय के साथ खत्म हो जाएंगी।
Cancer (कर्क) (June 21 – July 22)
इस सप्ताह आप को समझना होगा कि भावनाएं हों या संसाधन आप उनपर कंट्रोल तो नहीं करते। यह सप्ताह आपको सिखाने आया है कि धन का प्रवाह ही संतुलन और निरंतरता बनाता है। हानि के प्रति निडर रहें। ग्रेटीट्यूड जर्नल लिखें।
एंजेल संदेश: किसी की प्रतिक्षा में न रहें, चुनाव आपका है, दिशा आप तय करेंगे। आपमें सुखद समाधान लाने की क्षमता है।
Leo (सिंह ) (July 23- August 22)
इस सप्ताह जल्दबाजी में निर्णय और अस्पष्ट संवाद मानसिक थकावट दे सकता है। स्पष्ट जानकारी और संयमित शब्दों के साथ आगे बढ़ें। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है किंतु शांतिपूर्ण समाधान संभव है। सांसों का व्यायाम करें।
एंजेल संदेश: भले ही कुछ लोग आपसे असहमत हों, मतभेद आपके पक्ष में ही सुलझेंगे। शांति से समाधान निकल आएगा।
Virgo (कन्या) (August 23-September 22)
यह सप्ताह भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार लाएगा।यदि अतीत की किसी घटना से निराशा या तनाव मन में है, तो आशा फिर से जागेगी। जो प्राप्त है उससे संतुष्ट हों। अनजान स्थान के जल का उपयोग न करें। औरा क्लीन करें।
एंजेल संदेश: स्वास्थ्य और ऊर्जा में सुधार हो रहा है। ज़िंदगी में ज़्यादा हेल्दी चीज़ें चुनें। तन हो या मन दोनों की डाइट हेल्थी होनी चाहिए।
Libra (तुला) (September 23-October 22)
इस सप्ताह करियर के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और मतभेद दिख सकते हैं। लेकिन यह भाव आपको मज़बूत बनाएंगे और मानसिक स्पष्टता लायेंगे। अपनी टीम या सहयोगी सजगता से चुनें, रास्ता आसान होगा। हरे रंग का उपयोग अधिक करें।
एंजेल संदेश: प्रोफेशनल नेटवर्किंग करने की ज़रूरत है, आपको सहायक लोगों का साथ मिलेगा। अच्छे लोगों का साथ सफलता दिलवाएगा।
Scorpio ( वृश्चिक) (October 23-November 21)
इस सप्ताह खुशी आनंद और उत्सव की ऊर्जा रहेगी। घर परिवार या कार्य क्षेत्र के समारोह में सम्मिलित होने की संभावना है। सभी रिश्तों में सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलन बनाए रखें, यह सप्ताह उपलब्धियों का संकेत देता है। अफॉर्मेशन लिखने का अभ्यास करें।
एंजेल संदेश: यूनिवर्स द्वारा आपकी इच्छापूर्ति की दिशा में काम हो रहा है। आत्मविश्वासी और सकारात्मक बने रहें।
Sagittarius (धनु) (November 22-दिसंबर 21)
इस सप्ताह शरीर आराम मांगेगा। छोटा सा विराम लें, यह आराम और आत्मचिंतन का समय है। परिजनों और भीतर के संकेतों को सुनें, स्पष्टता आएगी। अचानक से मेहमानों के आगमन से थकान हो सकती है। नकारात्मक विचार लिख कर जला दें।
एंजेल संदेश: यदि अचानक से खुश्बू आए या फैदर दिखे तो समझें एंजिल्स करीब हैं। घटनाओं को केवल संयोग न समझें, संकेतों पर ध्यान दें।
Capricorn ( मकर) (December 22-January 19)
इस सप्ताह अतीत की कोई स्मृति, व्यक्ति या अनुभव सामने आ सकते हैं जोकि प्रसन्नता देंगे। यह पुराने बोझ हटाने का प्रयास करें। विशेष रूप से घर का पुराना अनुपयोगी सामान हटा दें। दूसरों को क्षमा करने से आपका मन हल्का होगा और शांति मिलेगी। ग्रेटीट्यूड जर्नल लिखें।
एंजेल संदेश: अतीत में की गई दूसरों की या स्वयं को गलतियों को क्षमा करने से स्वतंत्रता मिलती है। क्षमा से ही सच्ची मुक्ति मिलेगी।
Aquarius (कुंभ) (January 20-February 18)
इस सप्ताह साझेदारी, प्रेम और रिश्तों में गहराई आएगी, लेकिन निर्णय लेने से पहले पूरी जानकारी लेना आवश्यक है। प्रेम या विवाह के लिए प्रपोज करने का सही समय है। आपको किसी से प्रेम प्रस्ताव भी मिलने की संभावना है। रोज़ क्वार्ट्ज पहन सकते हैं।
एंजेल संदेश: किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने से पहले पूरी जानकारी लें। जानकार लोगों की सलाह या कुछ एनालिटिकल रिसर्च करने की आवश्यकता है।
Pisces (मीन) (February 19-March 20)
इस सप्ताह आप स्वयं को दूसरों के जाल में बंधा महसूस कर सकते हैं, जबकि वास्तविक बंधन आपके ही विचार हैं। हालांकि अगले सप्ताह तक आपको मानसिक स्पष्टता आएगी। मेडिटेशन सहायक होगा।
एंजेल संदेश: किसी भी दुविधा में अपने एंजेल्स से मार्गदर्शन लें। किसी शांत जगह बैठें ध्यान दें कि आपको क्या मैसेज मिलते हैं।