
Weekly Tarot Horoscope 2026: टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (29 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026) मेष राशि वालों की पुरानी समस्या का हल मिल सकता है। वृषभ राशि वाले इमोशनल रूप से अस्थिर हो सकते हैं। मिथुन राशि वाले दूसरों की बातों पर आंख बंद कर भरोसा न करें। कर्क राशि वाले हर काम तालमेल बनाकर करें। यह राशिफल जोड़ियाक साइन अर्थात जिस माह में आपका जन्म हुआ है उस पर आधारित है। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…
इस सप्ताह कर्म का फल स्पष्ट रूप से मिलने की संभावना है। आर्थिक और भावनात्मक लेन देन में संतुलन रखना होगा। किसी पुरानी समस्या का समाधान होता दिखता है। जीवन में जो कुछ पाना चाहते हैं उसका दान करें।
एंजेल संदेश – पुरानी कड़वाहट छोड़ कर क्षमा करने से मन हल्का होगा और आगे बढ़ने में सहायक।
इस सप्ताह भावनात्मक अस्थिरता रह सकती है। सहज होकर निर्णय लें। विशेष रूप से कार्य क्षेत्र के संबंधों में परिपक्वता आएगी। पारिवारिक क्षेत्र में, पहले स्वयं अपने भावों को समझें फिर किसी से साझा करें। पानी पास में रख कर मेडिटेशन करना सहायक होगा।
एंजेल संदेश- जीवन में कुछ बड़े और सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। प्रसन्नता से स्वागत करें।
इस सप्ताह अपने ही विचारों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। लालच का भाव नुकसान करवा सकता है। गोपनीय बातें उजागर होने की संभावना है। सात्विकता और सत्यता से आगे बढ़ें। दूसरों की योजनाओं पर आंख बंद कर भरोसा न करें।
एंजेल संदेश- आप अपनी योग्यताओं को बेहतर पहचानते है, आपको अपनी योजनाओं के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
इस सप्ताह अपने कार्य क्षेत्र और मनोरंजन के विषयों बीच तालमेल बनाना जरूरी रहेगा। किसी भी एक तरफ झुकाव कई समस्याओं को जन्म दे सकता हैं। यह जीवन की प्राथमिकताएं निर्धारित करने के लिए उचित समय है। कार्यसूची बना कर कार्य करें।
एंजेल संदेश- यह धैर्य और विश्वास रखने का समय है। प्रतीक्षारत कार्य जल्द सिद्ध होंगे।
इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है। जिम्मेदारी और दृढ़ता से निर्णय लें। करियर में स्थिरता नजर आती है किंतु परिस्थितियों को नियंत्रित करने का प्रयास तनाव दे सकता है, फ्लो में रहें। नियम अनुशासन सफलता की कुंजी बनेगा।
एंजेल संदेश- परिस्थितियों में सुधार हो रहा है। निश्चिंत रहें, ऊर्जा धीरे-धीरे वापस आएगी।
इस सप्ताह आपको अधिकांश क्षेत्रों में सफलता मिलेगी, मेहनत करें और आगे बढ़ने का प्रयास करें। लक्ष्य स्पष्ट होंगे। मार्ग में आ रही चुनौतियों के स्पष्ट समाधान और विजय प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। कपड़ों के लिए हल्के रंगों का प्रयोग करें।
एंजेल संदेश- संकेतों पर ध्यान दें। यूनिवर्स की अपनी अलग भाषा है, उसे समझने का प्रयास करें।
इस सप्ताह विशेष रूप से कार्य क्षेत्र में नए अवसर या कोई प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं। ग्रोथ और रचनात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। अचानक से किसी अपरिचित व्यक्ति द्वारा सहायता मिल सकती है। ग्रेटीट्यूड जर्नल लिखने का अभ्यास आपकी सफलता में सहायक होगा।
एंजेल संदेश- आप सही दिशा में हैं। रुकें नहीं, विश्वास के साथ आगे बढ़ते रहें।
इस सप्ताह अपना पूरा फोकस कार्य पर रखें। अधिक मेहनत करने से ही कार्य पूर्ण होते नजर आते हैं। यह नए विषय सीखने और प्राप्त कौशल में सुधार का समय है। लगातार प्रयास से सफलता मिलेगी। सांसों का व शारीरिक व्यायाम आवश्यक है।
एंजेल संदेश- आपकी कल्पना से भी बेहतर आपके लिए आ रहा है। यूनिवर्स पर भरोसा रखें।
इस सप्ताह भय और भ्रम की स्थिति बन सकती है किंतु स्मरण रखें यह अस्थाई स्थिति होगी। अपनी सीमाएं स्वयं निर्धारित करें। परिस्थितियों को अपनी मनोस्थिति के अनुसार नियंत्रित न करें, स्थिति कठिन नहीं है, दृष्टिकोण बदलें।
एंजेल संदेश- आने वाली परिस्थितियां आज से बेहतर होंगी। आशान्वित एवं ऊर्जान्वित रहें।
इस सप्ताह अपनी आदतों और कथनों पर विशेष ध्यान दें। यह कई नकारात्मक पैटर्न से मुक्ति का समय है। निर्णय लेने में सतर्कता बरतें। मानसिक स्वतंत्रता अर्थात सीमित मान्यताओं के सुधार की ओर कदम बढ़ाएं। अग्नि से ओरा क्लीन करें।
एंजेल संदेश- नई शुरुआत या विशेष निर्णय लेने के लिए यह सही समय है। सतर्कता से आगे बढ़ें ।
इस सप्ताह आपकी योग्यता और कौशल को सराहा जाएगा। पुरानी समस्या व तनाव दूर होंगे, स्वीकार्यता में रहें यह आंतरिक उपचार का सप्ताह है। भविष्य के प्रति स्वतः विश्वास बढ़ेगा। अफॉर्मेशन लिखने के अभ्यास से मानसिक स्पष्टता आएगी।
एंजेल संदेश- आकर्षण के नियम पर विश्वास करते हुए वही सोचें जो चाहते हैं। प्रगति के रास्ते खुलेंगे।
इस सप्ताह भावनात्मक समझ और करुणा बढ़ेगी। विशेष रूप से संतान के साथ रिश्तों में गहराई आएगी, किंतु नियंत्रण न करें। अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करना चाहिए। दूसरों की भावनाओं को भी समझने का प्रयास करें। ग्राउंडिंग व ध्यान सहायक होगा।
एंजेल संदेश - यदि मन खिन्न है तो वापस सकारात्मक सोच बनाने का प्रयास करें। सब आपके पक्ष में बदल रहा है।