साप्ताहिक टैरो राशिफल 29 मई से 4 जून 2023: किसे मिलेगी खुशखबरी-किसे लग सकती है चोट? जानें टैरो एक्सपर्ट चिराग बेजान दारूवाला से

दुनिया भर में ज्योतिष की कई विधाएं प्रचलित हैं, इन्हीं में से एक है टैरो कार्ड। इसमें ताश की पत्तों की तरह दिखने वाले पत्तों के आधार पर किसी भी व्यक्ति के भूत-भविष्य और वर्तमान के बारे में जाना जा सकता है।

 

Manish Meharele | Published : May 28, 2023 4:20 AM IST / Updated: Jun 04 2023, 09:27 AM IST

उज्जैन. टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (29 मई से 4 जून ) मेष राशि वालों को घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। वृष राशि वाले चाहकर भी कुछ मामलों में अपने वालों की मदद नहीं कर पाएंगे। मिथुन राशि वाले को करियर से जुड़ी चिंता बनी रहेगी, इन्हें चोट भी लग सकती है। कर्क राशि वाले प्रेम संबंधों को आगे न बढ़ाएं। पीठ में सूजन हो सकती है। टैरो कार्ड एक्सपर्ट चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष राशि: TEN OF SWORDS
आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। इच्छा शक्ति के अभाव में कोई बड़ा काम हाथ से निकल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए आ रही परेशानी दूर होगी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय से परिजनों में नाराजगी रहेगी। घुटनों के दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग : सफेद
शुभ अंक : 6

वृषभ राशि: SIX OF PENTACLES
रुके हुए कामों में गति आएगी, इसके लिए किसी खास व्यक्ति का सहयोग भी आपको मिलेगा। कुछ मामलों में आप चाहकर भी किसी की मदद नहीं कर पाएंगे। मानसिक परेशानी कम हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। गले में खराश की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक: 3

मिथुन राशि: FIVE OF PENTACLES
ये सप्ताह आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। इस बात पर गौर करें मुश्किल समय में कौन आपका साथ देने को तैयार है। रिश्तों को परखने का ये उचित समय है। करियर को लेकर चिंता रहेगी। रिश्तों से जुड़ी गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। शरीर पर चोट लगने से परेशानी होगी।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 4

कर्क राशि: THE EMPRESS
इस सप्ताह आप कुछ ज्यादा ही बिजी रहेंगे, जिसके चलते परिवार की जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पाएंगे। कुछ मामलों को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आप धैर्य के साथ अपना काम करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। प्रेम संबंधों को आगे न बढ़ाएं। पीठ में सूजन हो सकती है।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 2

सिंह राशि: THE FOOL
जो योजना आप बना रहे हैं, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। परिवार के किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। वर्कप्लेस पर माहौल ठीक रहेगा। तनाव दूर होगा। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। खुद ही अपनी समस्याएं सुलझाने में सफल रहेंगे। खान-पान को लेकर सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग : ग्रे
शुभ अंक : 8

कन्या राशि: FIVE OF SWORDS
पुराने विवाद भूल जाने में ही भलाई है, इसलिए उसके बारे में बार-बार न सोचें। ऑफिस में कुछ लोग आपकी मदद करेंगे, लेकिन आप उनकी भलमनसाहत का फायदा न उठाएं। पार्टनर के साथ गलतफहमियां रहेंगी। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन खाने-पीने में सावधानी बरतनी होगी।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 1

तुला राशि: THE HIGH PRIESTESS
बदलते समय के साथ आपको अपनी सोच भी बदलनी होगी। कुछ मामलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आप अपना लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहेंगे। निर्णय लेने की क्षमता में कमी के कारण पार्टनर आपका साथ नहीं देगा। कुछ मामलों में आपको समझौता करना पड़ेगा।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 5

वृश्चिक राशि: PAGE OF SWORDS
काफी प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी, जिससे आप डिप्रेशन में जा सकते हैं। लोगों से बात करने से आपको उम्मीद मिल सकती है। चुने हुए करियर को लेकर शुरुआत में परेशानी होगी। पार्टनर के दबाव के कारण आप उदास रहेंगे। जीवन में तनाव बढ़ने से सेहत पर असर पड़ेगा।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 7

धनु राशि: KNIGHT OF SWORDS
लाइफ में आगे बढ़ने के लिए आप नई योजनाएं बनाएंगे। आप हर परेशानी का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पार्टनर के साथ बातचीत में पुरानी बातें हो सकती हैं। कंधे व गर्दन में परेशानी रहेगी।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 3

मकर राशि: THE DEVIL
किसी बात को लेकर मन में लालच आ सकता है। लेकिन ऐसी कोई गलती न करें, जिससे कारण बाद में पछताना पड़े। पैसों से जुड़ा लेन-देन सफल साबित होगा। टारगेट पूरे करने के लिए किसी के साथ अन्याय न करें। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पार्टनर के प्रति आकर्षण रहेगा।
शुभ रंग : सफेद
शुभ अंक : 6

कुंभ राशि: NINE OF PENTACLES
जिस चीज को पाने के लिए आप मेहनत कर रहे हैं, उसमें निराशा हाथ लगेगी। अभी के लिए, केवल उन चीजों के बारे में पॉजिटिव रहें जो आपके नियंत्रण से बाहर हैं। कोई जोखिम न लें। धन आय में वृद्धि होगी। अपने मन की बात अपने पार्टनर से जाहिर न करें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग : ग्रे
शुभ अंक : 5

मीन राशि: QUEEN OF PENTACLES
इस सप्ताह जीवन के प्रति आपका नजरिया बदलेगा। काम की जिम्मेदारी खुद ही पूरा करने की कोशिश करें। बिजनेस में मार्केटिंग पर ध्यान देने की जरुरत है। आप अपने प्रयासों से सकारात्मक बने रहेंगे। खांसी-जुकाम की तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 9



ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक लव राशिफल 29 मई से 4 जून 2023: किसे मिलेगा लाइफ पार्टनर-किसके लव सीक्रेट होंगे लीक? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से


साप्ताहिक राशिफल 29 मई से 4 जून 2023: किसका होगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट-किसे मिलेगा सरप्राइज? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Share this article
click me!