साप्ताहिक टैरो राशिफल 3 से 9 अप्रैल 2023: किसे मिलेगा फैमिली का सपोर्ट-कौन लेगा बिजनेस में गलत फैसला? जानें टैरो एक्सपर्ट चिराग बेजान दारूवाला से

टैरो कार्ड्स दिखने में बिल्कुल ताश के पत्तों की तरह होते हैं, इनकी संख्या 78 होती है। ये दो भागों में बटे होते हैं- मेजर अर्काना और माइनर अर्काना। इन सभी पत्तों पर कुछ रहस्यमयी चिह्न बने होते हैं।

 

Manish Meharele | Published : Apr 2, 2023 4:37 AM IST

उज्जैन. टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (3 से 9 अप्रैल तक 2023) मेष राशि वालों की मुलाकात किसी प्रिय व्यक्ति से हो सकती है, इन्हें खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। वृषभ राशि वालों को पर्सनल और फैमिली लाइफ के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, तभी इन्हें सफलता मिलेगी। मिथुन राशि वालों को सहयोग करने वालों का फायदा उठाने से बचना होगा, यही इनके लिए ठीक भी होगा। कर्क राशि वाले अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। देश के प्रसिद्ध टैरो एक्सपर्ट चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष राशि: THE FOOL
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आप जो योजनाएं लागू करना चाहते हैं उसे पूरा करने के लिए जुट जाएं। इस सप्ताह आपकी मुलाकात किसी प्रिय व्यक्ति से हो सकती है। वर्क प्लेस पर सुखद वातावरण होने से किसी भी प्रकार टेंशन नहीं रहेगी। लाइफ पार्टनर का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके अपनी परेशानी खुद ही सुलझानी पड़ेगी। खान-पान भी ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 5


वृषभ राशि: THE EMPRESS
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपको पर्सनल और फैमिली लाइफ के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिन बातों को लेकर आप परेशान हैं, उनका निराकरण भी इस सप्ताह हो सकता है। इस सप्ताह आपकी प्रोग्रेस देखने लायक होगी। अगर आप अभी मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं तो रिश्ते को आगे न बढ़ाएं, नहीं तो बाद में परेशानी होगी। पीठ में सूजन हो सकती है।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक: 3


मिथुन राशि: FIVE OF SWORDS
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपको पुरानी बातें याद आ सकती है, जिससे परेशानी का अनुभव करेंगे। आपके इन बातों का भूलना होगा। वर्क प्लेस में यदि कोई आपकी मदद कर रहा है तो उसका गलत फायदा न उठाएं। लाइफ पार्टनर के साथ कम बोल-चाल गलतफहमियां बढ़ा सकती है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन खाने-पीने पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक: 1


कर्क राशि: TEN OF SWORDS
गणेशजी कहते हैं कि आप सफल होने के लिए बहुत मेहनत करेंगे, लेकिन हो नहीं पाएंगे। लोगों से बात करके आप अपने अंदर नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आपका जो करियर चुना है, उसे लेकर परेशानी हो सकती है। लाइफ पार्टनर के दबाव के कारण आप उदास रहेंगे। जीवन में तनाव बढ़ने से सेहत पर असर पड़ेगा।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक: 10


सिंह राशि: THE DEVIL
गणेशजी कहते हैं कि जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनका ध्यान कहीं और लग सकता है। उन्हें ऐसा नहीं करना है। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। लालच में आकर आप कोई गलत कदम उठा सकते हैं। पैसों के लेन-देन में पारदर्शित रखें, तो ही लोग आप पर भरोसा करेंगे। कुछ लोग आपके विरुद्ध षड़यंत्र रच सकते हैं। अपने ऊपर लगे आरोप आपको परेशान कर सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2


कन्या राशि: KNIGHT OF SWORDS
गणेशजी कहते हैं लव पार्टनर से बात-बात करते-करते पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं, जो आपको भावुक कर सकती हैं। कंधे और गर्दन का दर्द परेशान कर सकता है। लाइफ में आगे बढ़ने के लिए आप समझौत करने तैयार हो सकते हैं। काम से जुड़ा हर टारगेट पर समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। अधिकारी आपके काम से खुश भी बहुत होंगे।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक: 4


तुला राशि: EIGHT OF SWORDS
गणेशजी कहते हैं कि इस राशि के विद्यार्थियों को इस समय अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। कमर दर्द की समस्या बढ़ सकती है। कम जोखिम वाली चीजों पर फोकस करें। किसी करीबी से विवाद की स्थिति बन सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। किसी रिश्तेदार से अधिक मेल-जोल ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:- 8


वृश्चिक राशि: JUSTICE
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह कानून से जुड़े लोगों को काम के अच्छे मौके मिलेंगे। आपके और आपके पार्टनर के बीच की गलतफहमियों को दूर करने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। कब्ज की समस्या अचानक बढ़ सकती है। इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। पिछली असफलताओं को भूल पाना आपके लिए मुश्किल है। खुद को थोड़ा और समय देने की जरूरत है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7


धनु राशि: QUEEN OF PENTACLES
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपको मार्केटिंग पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। जीवन को लेकर चिंता रहेगी लेकिन आप अपने प्रयासों से सकारात्मक बने रहेंगे। खांसी-जुकाम की तकलीफ हो सकती है। इस सप्ताह कुछ ऐसा होगी जिससे जीवन के प्रति आपका नजरिया बदल जाएगा। काम की सारी जिम्मेदारी खुद ही पूरा करने की कोशिश करें।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक: 2


मकर राशि: TWO OF SWORDS
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह कुछ मामलों में आप खुद को कमजोर महसूस करेंगे। कुछ लोगों को विदेश में नौकरी करने का अवसर मिलेगा, लेकिन इस नौकरी को स्वीकार करने में समय लग सकता है। आंखों से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है, डॉक्टर से सलाह लें। चीजों और भावनाओं से बचकर वर्तमान को ठीक करने की कोशिश समस्या को बढ़ा सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5

 

कुंभ राशि: STRENGTH
गणेशजी कहते हैं कि उम्मीद के मुताबिक कामकाज के मामलों में बदलाव हो सकता है, लेकिन मेहनत की जरूरत होगी। पार्टनर के साथ संयम बरतने की जरूरत है। पेट की सूजन कष्टदायक साबित होगी। आपको अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत करते हुए अहंकार पर काबू रखने पर काम करने की आवश्यकता होगी। संभावना है कि कोई आपकी गलतियों का इस्तेमाल आपके खिलाफ करेगा।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक: 3


मीन राशि: WHEEL OF FORTUNE
गणेशजी कहते हैं कि कामकाज से जुड़ी हर छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी होगा। अपने प्रेम जीवन में इस समय उन चीज़ों के बारे में ज़्यादा न सोचें जो आपके नियंत्रण से बाहर हैं। नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करना आपके लिए जरूरी होगा। स्थिति आपके पक्ष में होने पर भी मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होने के कारण आप कार्य को बदलने का प्रयास करेंगे।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक: 1



ये भी पढ़ें-

Mahavir Jayanti 2023 Date: कब है महावीर जयंती? जैन और हिंदू कैलेंडर की तारीख में अंतर होने से हो रहा कन्फ्यूजन


Akshaya Tritiya 2023 Date: अक्षय तृतीया को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानें कब मनाया जाएगा ये पर्व?


Hanuman Jayanti 2023: साल में कितनी बार मनाया जाता है हनुमान जयंती पर्व? जानें क्या कहते हैं ग्रंथ व मान्यताएं


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Share this article
click me!