
Weekly Tarot Horoscope December 2025: टैरो कार्ड्स के बारे में हम सभी ने जरूर सुना होगा, लेकिन बहुत कम लोग इसके बारे में पूरी तरह से जानते हैं। ताश के पत्तों की तरह दिखाई देने वाले ये कार्ड्स आपके भविष्य के बारे में सटीक जानकारी दे सकते हैं। ये कार्ड्स दो तरह के होते हैं-मेजर और माइनर अर्काना। इनकी संख्या 78 होती है, जिन पर रहस्यमयी चिह्न बने होते हैं। विशेषज्ञ इन्हीं के आधार पर भविष्यवाणी करते हैं। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए आने वाला सप्ताह (22 से 28 दिसंबर 2025) आपके लिए कैसा रहेगा…
ये भी पढ़ें-
Libra Tarot Yearly Horoscope 2026: कैसा बीतेगा साल 2026 तुला राशि के लिए? जानें टैरो राशिफल से
इस सप्ताह आपको धैर्य और ठहराव के साथ कार्य करने होंगे। योजनाओं में रुकावट महसूस कर सकते हैं, किंतु यह बुरा नहीं है। स्थिति को अलग दृष्टिकोण से देखें। भौतिक विस्तार के आधार पर निर्णय न लें।
एंजेल संदेश: निर्णय लेने के लिए यह सही समय नहीं है। प्रतीक्षा करना बेहतर विकल्प होगा।
ये भी पढ़ें-
Virgo Tarot Yearly Horoscope 2026: कन्या राशि वालों को कब, क्या मिलेगा 2026 में? जानें टैरो राशिफल से
इस सप्ताह आप शारीरिक अस्वस्थता या आर्थिक असंतुलन महसूस कर सकते हैं। विपत्ति के समय दृष्टिकोण बदलने से स्थिति में बदलाव भी संभव है। मदद मांगने में संकोच न करें। यह अस्थाई स्थिति है।
एंजेल संदेश: अगले कुछ महीनों में स्थितियों में सुधार होगा। सकारात्मक व आशान्वित रहें ।
इस सप्ताह भविष्य की योजनाओं में स्पष्टता आएगी। विदेश या किसी बड़े शहर से काम के अवसर मिलने का संकेत है। दूरगामी सोच अपनाएं। कार्य क्षेत्र में छिपे हुए पहलू सामने आ सकते हैं। धैर्य से आगे बढ़ें।
एंजेल संदेश: यदि बाहरी जवाबों से संतुष्ट नहीं है तो मेडिटेशन करें, उत्तर भीतर ही मिलेंगे।
इस सप्ताह आप हर स्थिति को स्वयं के नियंत्रण में रखने की प्रवृत्ति में रह सकते हैं। आर्थिक पक्ष सुरक्षित नजर आता है। अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं। कोई नया निवेश या ज़मीन खरीदने का प्लान कर सकते हैं।
एंजेल संदेश: हर स्थिति में सकारात्मक बने रहने से समृद्धि में निरंतरता रहती है।
इस सप्ताह पुराने निर्णयों का सुखद परिणाम सामने आ सकता है। यह आत्मनिरीक्षण का समय है। नई शुरुआत के संकेत हैं, जागरूकता से आगे बढ़ें। सच को स्वीकार करना मानसिक स्वतंत्रता देगा।
एंजेल संदेश: कठिन परिस्थितियों के लिए शांतिपूर्ण समाधान संभव है। क्षमा और समझ से काम लें।
इस सप्ताह आर्थिक जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के संकेत हैं, अनुभव और समझ से निर्णय लें। यदि प्रयासरत हैं, नेतृत्व की भूमिका मिलने की प्रबल संभावना है।
एंजेल संदेश: कई निर्णय आप पर निर्भर होंगे। बुद्धि विवेक और आत्मविश्वास के साथ कदम उठाएं।
इस सप्ताह दुविधा की स्थिति बनी रह सकती है। स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आगे बढ़ें, आँखें खोल कर फैसले लें। भावनाओं और तर्क के बीच संतुलन ज़रूरी। तनाव महसूस कर सकते हैं। ध्यान करें।
एंजेल संदेश: अपने इंट्यूशन के आधार पर स्थिति को समझें। जवाब आपके भीतर ही मिलेंगे।
इस सप्ताह आप अपनी ही दुनिया में मशगूल नजर आते हैं। असंतोष या ऊब का अनुभव कर सकते हैं। नए अवसर सामने आएंगे किंतु कुछ भी नया स्वीकार करने के इच्छुक नहीं दिख रहे आप। मेडिटेशन करें।
एंजेल संदेश: आपके लिए यह बेहतर समय है, आपको सकारात्मक अवसर स्वीकार करना चाहिए।
इस सप्ताह नए प्रयास करने या प्रशिक्षण लेने का समय है। नई योजना या अवसर सामने आने की प्रबल संभावना है। अपने व्यवहार में परिपक्वता लाएं और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। स्वाध्याय अवश्य करें।
एंजेल संदेश: आप वर्तमान में जो पर रहे हैं उन सभी पहलुओं पर पुनर्विचार करें। बदलाव का समय है।
इस सप्ताह रिश्तों में प्रेम व नई ऊर्जा आ सकती है। स्वयं के प्रति करुणा और भावनात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। दिल की सुनना लाभदायक रहेगा। मित्रों व प्रेमी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। आत्मानंद का अनुभव करेंगे।
एंजेल संदेश: वर्तमान का आनंद लें। नई शुरुआत करने के लिए अभी रुकना बेहतर है।
इस सप्ताह जिम्मेदारियां बोझ लग सकती हैं। अधिक मेहनत से थकान बढ़ेगी किंतु कार्य पूर्ण हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र के रुके प्रॉजेक्ट्स पूर्ण होने की प्रबल संभावना है। बिना संकोच साथियों से सहयोग लें और सहयोग दें ।
एंजेल संदेश: मानसिक, शारीरिक, आर्थिक सभी क्षेत्रों में सुधार हो रहा है। यूनिवर्स पर विश्वास रखें।
इस सप्ताह अनुशासन और परंपराओं के मार्ग पर चलना होगा। अपने गुरु से मार्गदर्शन मिलने की प्रबल संभावना है। धर्म व अध्यात्म की और झुकाव बढ़ेगा। किसी धार्मिक उच्चाधिकारी या व्यक्ति से भेंट संभव है।
एंजेल संदेश: स्थितियों में सुधार संभव है ,अपनी गलत आदतों को सुधारें और धैर्य बनाए रखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
टैरो भविष्यवाणी : See your Tarot Card Reading predition Online in Hindi. Aaj ka tarot card bhavishyafal, free tarot horoscope online at Asianet Hindi News