
Tarot Weekly Horoscope: टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (16 से 22 मार्च 2026) मेष राशि वाले की समस्या का समाधन होगा, ये चुनौतियों से सीखेंगे। वृषभ राशि वाले को खुशियां मिलेंगी, कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। मिथुन राशि वाले नई कला सीखने को मिलेगी, प्रयासों से सफलता प्राप्त होगी। कर्क राशि वाले समझदारी से काम लेंगे, ये कोई महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…
ये भी पढ़ें-
शनि अस्त 2026: इन 4 राशियों पर बढ़ेगा संकट, पैसा-नौकरी में आ सकता है उतार-चढ़ाव
इस सप्ताह कार्यस्थल में थोड़ी प्रतिस्पर्धा और विचारों के टकराव की स्थिति बन सकती है। अलग-अलग मत सामने आ सकते हैं, जिससे हल्का तनाव महसूस हो सकता है। हालांकि यह स्थिति पूरी तरह नकारात्मक नहीं है, क्योंकि इसी प्रक्रिया में नए विचार और बेहतर समाधान भी निकल सकते हैं। धैर्य रखें, अनावश्यक बहस से बचें और सहयोग की भावना बनाए रखें। यह समय अपने कौशल को सुधारने और चुनौतियों से सीखने का है। सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेंगे तो यह अनुभव आपको और मजबूत बनाएगा।
एंजेल्स संदेश : यदि आप किसी समस्या या निर्णय को लेकर उलझन में हैं, भरोसेमंद लोगों से बात करने और राय लेने में संकोच न करें। सहयोग की भावना से काम करने पर परिस्थितियाँ आसान हो सकती हैं और समाधान जल्दी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-
Numerology Prediction: इन तारीखों में जन्मे लोगों की हो सकती हैं 2 शादियां
इस सप्ताह भी आपकी खुशियों और आनंद में स्थिरता की ऊर्जा दिखाई पड़ती है। आपको किसी उपलब्धि या खुशी के पल का अनुभव हो सकता है। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। घर, संपत्ति या पारिवारिक योजनाओं से जुड़ी कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। यह समय जीवन में मिली खुशियों के लिए कृतज्ञ रहने का है। यदि आप लंबे समय से किसी लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे थे, तो अब उसके परिणाम दिखाई देने लग सकते हैं। अपने प्रियजनों के साथ संबंध मजबूत करने का भी यह अच्छा समय है।
एंजेल संदेश: जिस परिणाम या स्थिति की आप अभी उम्मीद कर रहे हैं, उसके वैसे होने की संभावना कम है। निराश न हों, सोच को लचीला रखें आपके लिए कोई अलग या बेहतर मार्ग तैयार कर रहा है।
इस सप्ताह आपका ध्यान अपने किसी विशेष कौशल को बेहतर बनाने पर रहेगा। आपके लिए मेहनत, सीखने और निरंतर प्रयास के संकेत हैं। पूर्व में इच्छित परिणाम न मिलने से आपका मन उदास रह सकता है, किन्तु वर्तमान में लगन और समर्पण से किये प्रयास अच्छे परिणाम दे सकते हैं। आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए धैर्य और अनुशासन के साथ योजना बनानी होगी। यदि आप कोई नई कला या ज्ञान सीख रहे हैं तो उसमें प्रगति दिखाई दे सकती है। अपने प्रयासों पर विश्वास रखें और लगातार मेहनत करते रहें।
एंजिल संदेश: आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव या अवसर निकट भविष्य में आने वाले हैं। प्रयासरत स्थिति के परिणाम जल्द ही दिखाई देने लगेंगे। आने वाला समय आपके लिए नई संभावनाएँ और प्रगति लेकर आएगा।
इस सप्ताह आपको अपनी भावनाओं को संतुलित रखते हुए महत्वपूर्ण कार्य करने चाहिए। अपने व्यव्हार में भावनात्मक संतुलन, समझदारी और परिपक्वता लाने का प्रयास करें। किसी उलझन भरे रिश्ते या पारिवारिक परिस्थिति में आपकी समझदारी और सहानुभूति महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। भावनाओं के मामले में आपको शांत और धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। निकटतम लोगों , विशेष रूप से अधीनस्थ कर्मचारियों की भावनाओं को समझने का प्रयास और संतुलित दृष्टिकोण संबंधों को मजबूत बनायेगा ।
एंजिल संदेश: जिस स्थिति को लेकर आप परेशान हैं, वह धीरे-धीरे ठीक होने लगेगी इसीलिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ब्रह्मांड आपकी देखभाल कर रहा है और सही समय पर समाधान सामने आएगा।
इस सप्ताह आपको अपनी स्पष्ट सोच, बुद्धिमत्ता और निष्पक्ष निर्णय की क्षमता के आधार पर किसी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेने की आवश्यकता हो सकती है। भावनाओं के बजाय तथ्य, तर्क और सच्चाई के आधार पर आगे बढ़ना आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल या व्यक्तिगत जीवन में आपकी समझदारी और नेतृत्व क्षमता सामने साबित हो सकती है। लोग आपकी सलाह को महत्व दे सकते हैं। जब आप सत्य और विवेक के साथ निर्णय लेते हैं, तो परिस्थितियाँ भी आपके पक्ष में आने लगेंगी हैं।
एंजिल संदेश: आपको स्वयं पर और जीवन की प्रक्रिया पर विश्वास रखना चाहिए। कभी-कभी परिस्थितियाँ तुरंत स्पष्ट नहीं होतीं, लेकिन विश्वास बनाए रखने से रास्ते खुलने लगते हैं। अपने अंतर्ज्ञान और अनुभव पर भरोसा रखें।
इस सप्ताह आपको किसी परिस्थिति के बारे में स्पष्टता, सत्य और नई शुरुआत का संकेत मिल सकता है। यह समय अपने विचारों को स्पष्ट करने और सही निर्णय लेने का है। यदि आप लंबे समय से किसी उलझन में थे, तो अब उसका समाधान सामने आ सकता है। आपको अपनी योजनाओं विश्वास रखना होगा, यह शुरुआत भविष्य में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अपने विचारों का सकारात्मक दृष्टिकोण रखें और ईमानदारी से व्यक्त करें। स्पष्ट सोच और साहस के साथ निर्णय लें, आपको सफलता मिलेगी।
एंजिल संदेश: किसी महत्वपूर्ण स्थिति में संतुलन और समझौते की आवश्यकता हो सकती है। अपनी ही बात पर अड़े रहना समाधान नहीं होता, थोड़ा लचीलापन दिखाएँ। सहयोग और समझदारी से परिस्थिति को हल करना संभव है।
इस सप्ताह आप अपने विचारों, निर्णयों और लक्ष्य पर अड़िग दिखाई देते हैं। संभव है कि किसी परिस्थिति में आपको अपनी बात स्पष्ट रूप से रखनी पड़े या अपने प्रयासों को साबित करना पड़े। कार्यस्थल या व्यक्तिगत जीवन में कुछ चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें संभालते दिखाई पड़ते हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें और अपनी मेहनत पर भरोसा करें। यह समय हार मानने का नहीं बल्कि दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने का है। अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहें, परिस्थितियाँ आपके पक्ष में आने लगेंगी।
एंजिल संदेश: यदि आप अपने सपनों और क्षमताओं पर विश्वास रखते हैं, तो असंभव भी संभव हो सकता है। कई बार डर या संदेह हमें आगे बढ़ने से रोकता है। इस सप्ताह अपने विश्वास को मजबूत रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।
इस सप्ताह आपको किसी अनुभवी व्यक्ति, गुरु या सलाहकार से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिल सकता है। जीवन के कुछ निर्णयों में आप पारंपरिक मूल्यों या आध्यात्मिक दृष्टिकोण से प्रेरित हो सकते हैं। यह समय सीखने, ज्ञान प्राप्त करने और सही दिशा चुनने का है। यदि आप आध्यात्मिक साधना, अध्ययन या किसी नई शिक्षा से जुड़े हैं तो उसमें प्रगति संभव है। परिवार और समाज के मूल्यों का सम्मान करते हुए आगे बढ़ना आपके लिए लाभकारी रहेगा। सही मार्गदर्शन आपको स्थिरता और संतुलन प्रदान कर सकता है।
एंजिल संदेश: आपके जीवन में प्रेम और रोमांस की ऊर्जा सक्रिय हो सकती है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो उसमें मधुरता और समझ बढ़ सकती है। जो लोग नए संबंध की तलाश में हैं, तो कोई खास व्यक्ति आ सकता है।
इस सप्ताह आप अपने कार्यों को बहुत गंभीरता और अनुशासन के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। भले ही प्रगति धीरे-धीरे दिखाई दे, लेकिन आपकी स्थिरता और समर्पण भविष्य में मजबूत परिणाम दे सकते हैं। यह समय आपको धैर्य बनाए रखने मेहनत, जिम्मेदारी और निरंतर प्रयास करने की सलाह देता है। आर्थिक या व्यावसायिक मामलों में जल्दबाजी की बजाय योजनाबद्ध तरीके से काम करना अधिक लाभकारी रहेगा। आपके प्रयासरत लक्ष्य की दिशा में सफलता मिलती दिखाई देती है।
एंजिल संदेश: आपके जीवन में बड़े और खुशहाल परिवर्तन आने वाले हैं। ये बदलाव आपके व्यक्तिगत जीवन, करियर या किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य से जुड़े हो सकते हैं। कृतज्ञता और उत्साह के साथ स्वीकार करें।
इस सप्ताह नई शुरुआत, साहस और जीवन में नए अनुभवों की ओर कदम बढ़ाने के संकेत मिलते हैं। आपके सामने कोई नया अवसर या रास्ता खुल सकता है जो आपको उत्साहित करेगा। यह पुराने डर और संकोच को छोड़कर नए अनुभवों को अपनाने का समय है। हालांकि उत्साह के साथ-साथ समझदारी भी बनाए रखना आवश्यक है। अपने निर्णय सोच-समझकर लें और अपने अंतर्ज्ञान की आवाज सुनें। यह कार्ड बताता है कि यदि आप खुले मन से आगे बढ़ते हैं, तो जीवन आपको कई नई संभावनाओं से परिचित करा सकता है।
एंजिल संदेश: आपके लिए इस समय स्पष्ट और ईमानदार संवाद बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप किसी बात को लेकर उलझन में हैं या अपनी भावनाएँ व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं, तो खुलकर बातचीत करें।
इस सप्ताह आपको शांत, संतुलित और मजबूती से रहने का संकेत किया जाता है। आंतरिक साहस, धैर्य और आत्मसंयम की शक्ति आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। कुछ कठिन परिस्थिति सामने आ सकती है लेकिन आपको धैर्य और सकारात्मक सोच रखनी होगी। आपको आक्रामकता और क्रोध से दूरी बनानी होगी। किसी कपटी व्यक्ति से सामना हो सकता है किन्तु आपको धैर्य और आत्मविश्वास के साथ व्यव्हार करना होगा। यदि आप संयम से आगे बढ़ते हैं, तो किसी भी चुनौती को सफलतापूर्वक पार कर सकते हैं।
एंजिल संदेश: आपकी प्रयासरत योजना के लिए सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें और आगे बढ़ने का साहस रखें। ब्रह्मांड की ऊर्जा आपके पक्ष में काम कर रही है।
इस सप्ताह कोई ऐसी स्थिति सामने आ सकती है जो पहले से बनी हुई धारणाओं को बदल दे। अचानक कोई परिवर्तन या सच्चाई के सामने आने का संकेत है। शुरुआत में यह परिवर्तन अस्थिरता या आश्चर्य का कारण बन सकता है, लेकिन आगे जाकर यह बदलाव नई और बेहतर दिशा में ले जा सकता है। आपको यह संकेत है कि जो चीजें मजबूत आधार पर नहीं बनी होंगी, उनकी नई शुरुआत होगी। आप बदलाव से डरने की बजाय उसे सीख और विकास के अवसर के रूप में स्वीकार करें।
एंजिल संदेश: क्षमा करने की ऊर्जा जीवन में शांति लाती है। यदि किसी व्यक्ति या परिस्थिति को लेकर मन में दर्द या नाराजगी है, तो उसे ख़तम करने का प्रयास करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।