Vastu Tips for Kitchen: किचन में चूल्हे के पास सिंक होने से बढ़ता है दुर्भाग्य, जानें परेशानी और उपाय

Published : Mar 28, 2026, 04:13 PM IST
Vastu Tips for Kitchen

सार

Kitchen Vastu Tips: अक्सर लोगों के किचन में एक ही स्लैब पर चूल्हा और सिंक होते हैं। वास्तु के नजरिए से ये ठीक नहीं है क्योंकि ये दोनों ही अलग-अलग तत्वों से संबंधित हैं। इनके पास होने से वास्तु दोष की स्थिति बनती है। 

Vastu Tips for Kitchen Slab: किचन घर का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है क्योंकि यहां बने भोजन से ही परिवार के हर सदस्य को ऊर्जा मिलती है। इसलिए किचन का वास्तु सम्मत होना बहुत जरूरी माना गया है। किचन में अगर कोई वास्तु दोष हो तो इसका असर पूरे घर के लोगों पर होता है। वास्तु की मानें तो किचन में एक ही स्लैब पर चूल्हा और सिंक होना भी वास्तु दोष का कारण होता है। अधिकांश घरों में इस तरह की व्यवस्था देखने को मिलती है। ये वास्तु दोष कैसे हमें प्रभावित करता है और इसका उपाय क्या है, आगे जानिए…

ये भी पढ़ें-
Shani-Mangal Yuti April 2026: इन 4 राशियों के लिए खतरे की घंटी, शनि-मंगल मचाएंगे उथल-पुथल

इसलिए बनता है वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र के अनुसार चूल्हा अग्नि तत्व का कारक है जिसका स्थान दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए। वहीं सिंक जल तत्व से संबंधित है, जिसका स्थान उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। जब ये दोनों किचन में एक ही स्लैब पर होते हैं इसका विपरीत असर होता है और किचन में वास्तु दोष का निर्माण होता है। इस दोष के कारण ही लोगों के जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं।

ये भी पढ़ें-
Shani Ast 2026: शनि अस्त से ‘तेल का संकट’, जानें कब खत्म होगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत?

ये होता है नुकसान

वास्तु शास्त्र की मानें तो जिन घरों में किचन में एक ही स्लैब पर सिंक और चूल्हे की व्यवस्था होती है वहां आर्थिक तंगी की स्थिति बनी रहती है। साथ ही वहां रहने वाले लोगों की सेहत में भी उतार-चढ़ाव आता रहता है। ऐसे घरों में लोग अनचाहा तनाव महसूस करते हैं। इसलिए किचन में एक ही स्थान पर सिंक और चूल्हा नहीं होना चाहिए। नहीं तो इससे कारण जीवन में कईं तरह के उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी सकती है।

कैसे दूर करें ये वास्तु दोष?

अगर आपके घर के किचन में भी एक ही स्लैब पर चूल्हा और सिंक है तो आप इन दोनों के बीच लकड़ी का एक पार्टीशन बना सकते हैं जिससे कि इन दोनों स्थानों की उर्जाएं आपस में नहीं टकराएंगी और इस वास्तु दोष का प्रभाव भी खत्म हो जाएगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Shani Ast 2026: शनि अस्त से ‘तेल का संकट’, जानें कब खत्म होगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत?
Marhi Mata Mandir : इस मंदिर में हाजिरी लगाने से भर जाती है सूनी गोद, दूर-दूर से आते हैं लोग!