Financial Problems Astrology: 5 राशियों की जिंदगी में मचेगी उथल-पुथल! बैंक बैलेंस से लेकर रिश्तों तक पड़ेगा असर

Bimla Kumari   | CMS
Published : Oct 21, 2026, 01:44 PM IST
Zodiac Signs

सार

Zodiac Signs Predictions: वैदिक ज्योतिष में शुक्र की टेढ़ी चाल का असर देखने को मिल रहा है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, अगले 24 दिन तक वृषभ, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों को अपने बैंक बैलेंस और रिश्तों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Astrology Predictions: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का सीधा असर जीवन पर पड़ता है। वर्तमान में शुक्र ग्रह अपनी वक्री अवस्था यानी उलटी चाल में गोचर कर रहे हैं। 3 अक्टूबर से शुरू हुई शुक्र की यह टेढ़ी चाल 14 नवंबर तक रहेगी। शुक्र को धन, विलासिता और रिश्तों का कारक माना जाता है। शुक्र की स्थिति अनुकूल होने पर जीवन में सकारात्मकता आती है, लेकिन इसके विपरीत होने पर उलझनें पैदा होती हैं।

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शुक्र की इस चाल के कारण पांच राशियों के जीवन में उथल-पुथल की स्थिति बन रही है। आज से अगले 24 दिन तक वृषभ, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इन राशियों को अपने बैंक बैलेंस को सुरक्षित रखने और पारिवारिक रिश्तों में संतुलन बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

वृषभ और कन्या राशि वालों के लिए जरूरी टिप्स

शुक्र की टेढ़ी चाल के कारण वृषभ राशि वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। इस अवधि में पैसों से जुड़ा कोई जोखिम भरा फैसला न लें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें और काम के बीच आराम करें। वहीं, कन्या राशि वालों को कोशिशों के बाद भी मनचाहे परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। रिश्तों में मनमुटाव से बचने के लिए ज्यादा प्रतिक्रिया न दें।

तुला राशि के जातकों को खर्चों पर रखना होगा नियंत्रण

अगले 24 दिन तक तुला राशि वालों को कार्यस्थल पर अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए बातचीत में संयम बनाए रखें। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बाहरी भोजन से परहेज करें और नियमित दिनचर्या का पालन करें। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाना बेहतर होगा।

मकर और कुंभ राशि वालों को धैर्य रखने की सलाह

मकर राशि वालों को इस गोचर के दौरान मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। अपने खर्चों और बचत के बीच संतुलन बनाना आवश्यक है और किसी पर गुस्सा निकालने से बचें। दूसरी ओर, कुंभ राशि वालों को लग सकता है कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। नौकरी और व्यापार में प्रगति धीमी रह सकती है। इस समय नया निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है।

इस न्यूज़ से जुड़ी जानकारी और डिस्क्लेमर

यह पोस्ट पूरी तरह से ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। इसमें दी गई जानकारी के पूर्णतया सत्य और सटीक होने का दावा नहीं किया जाता है। किसी भी उपाय को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 21 October 2026: आज बनेगा ग्रहण योग, जानें शस्त्र व शमी पूजा के शुभ मुहूर्त, कब से कब तक रहेगा राहुकाल?
Aaj Ka Rashifal 21 October 2026: राहु-चंद्रमा बनाएंगे ग्रहण योग, 4 राशियों के लिए अशुभ, जानें मेष से मीन तक का हाल