
21 October 2026 Ka Rashifal: 21 अक्टूबर, बुधवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी और एकादशी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। बुधवार को गण्ड, वृद्धि, मित्र और मानस नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से राहु स्थित है। राहु और चंद्रमा के साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
आज आप अपने मन की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बच्चों के व्यवहार से खुशी मिलेगी। वर्क प्लेस पर आपकी इनकम बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ किसी जरूरी काम पर बातचीत होगी। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।
ये भी पढ़ें-
Numerology: 30 की उम्र के बाद चमकती है इन 3 मूलांक वालों की किस्मत, पैसा और कामयाबी देते हैं दस्तक!
पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। आपकी काम करने की क्षमता बेहतर होगी और रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं। बिजनेस में तरक्की के संकेत हैं। आपकी मैनेजमेंट स्किल की तारीफ होगी। मां के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope October 2026: ग्रहण और विष योग में बीतेगा सप्ताह, 4 राशियां सावधान-आ सकती है बड़ी मुसीबत
नई जॉब के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखें। पिता की सलाह आपके काम आ सकती है। मन थोड़ा भावुक रह सकता है। बिजनेस में अच्छी ग्रोथ होने की संभावना है।
आपके काम की तारीफ होगी, लेकिन कारोबार से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। तनाव कम करने के लिए योग करें और बेवजह ज्यादा सोचने से बचें।
किसी सामाजिक काम में योगदान देने पर सम्मान मिल सकता है। दिन आपके पक्ष में रहेगा। लाइफ पार्टनर का साथ और सहयोग मिलेगा। नए शादीशुदा कपल कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। नए विचार मन में आएंगे और लोग आपसे काफी उम्मीदें रखेंगे।
समाज में आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ सकता है। मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। सिर में भारीपन महसूस हो सकता है, इसलिए आराम करें। मैरिड लाइफ में प्यार और समझदारी बनी रहेगी। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। भविष्य के लिए नई प्लानिंग करेंगे।
आज का दिन कई मामलों में खास रह सकता है। बिजनेस में तकनीकी दिक्कत आएगी, लेकिन शाम तक उसका हल निकल सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े काम में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। दूसरों के लिए अपने फायदे को नजरअंदाज न करें।
छोटी-छोटी बातों में उलझकर अपना समय बर्बाद न करें। प्रॉपर्टी का सौदा करने से पहले सभी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें। गैरजरूरी कामों में व्यस्त रहने से जरूरी काम छूट सकते हैं। यात्रा के दौरान थकान हो सकती है। डायबिटीज के मरीज सेहत का ध्यान रखें।
आज हालात आपके अनुकूल रह सकते हैं। घर में कोई शुभ कार्यक्रम होने की संभावना है। अपनी काबिलियत से लोगों का दिल जीतेंगे। बुजुर्गों का सम्मान करें। दिन के दूसरे हिस्से में सरकारी काम से जुड़ी कोई रुकावट दूर हो सकती है। विवादों से दूर रहने में भलाई है।
बिजनेस में नए लोगों के साथ कोई डील करते समय सावधानी रखें। सेहत से जुड़ी परेशानी हो तो डॉक्टर की सलाह लें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है, लेकिन मौजूदा काम से संतुष्टि कम रहेगी। दोस्तों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
जमीन-जायदाद से जुड़े पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। कला और क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशी बनी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के संकेत हैं। कोई बड़ा काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। शेयर बाजार में लाभ की संभावना है।
आज कोई जरूरी काम अटक सकता है। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। गलत लोगों की संगत से नुकसान हो सकता है। कुछ लोग पर्दे के पीछे से आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। दिखावे पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें, वरना आपकी छवि पर असर पड़ सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।