
21 October 2026 Ka Rashifal: 21 अक्टूबर, बुधवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी और एकादशी तिथि रहेगी। इस दिन पश्चिम बंगाल सहित कुछ राज्यों में दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। कुंभ राशि में पहले से राहु मौजूद है। ऐसे में चंद्रमा और राहु की युति से ग्रहण योग बनेगा, जिसे ज्योतिष में अशुभ माना जाता है। इस योग का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग तरह से पड़ सकता है। जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो दिन अच्छा रहेगा। बच्चों की बातों से मन खुश होगा। दोस्तों के साथ जरूरी योजना पर चर्चा हो सकती है। वर्क प्लेस पर आपकी सैलरी या इनकम बढ़ने के संकेत हैं। आज आप अपने पर्सनल टारगेट पूरे करने पर भी ध्यान देंगे।
ये भी पढ़ें-
Numerology: 30 की उम्र के बाद चमकती है इन 3 मूलांक वालों की किस्मत, पैसा और कामयाबी देते हैं दस्तक!
बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। मैनेजमेंट स्किल की सराहना होगी। लंबे समय से अटके काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। पुराने कर्ज से राहत मिलने की उम्मीद है। काम करने की क्षमता बढ़ेगी। मां के लिए कोई अच्छा गिफ्ट खरीदने का विचार बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope October 2026: ग्रहण और विष योग में बीतेगा सप्ताह, 4 राशियां सावधान-आ सकती है बड़ी मुसीबत
बिजनेस में ग्रोथ के अच्छे मौके मिल सकते हैं। जॉब इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। मन थोड़ा इमोशनल हो सकता है। ऐसे में परिवार के लोगों के साथ समय बिताएं और उनकी जरूरतों को समझें। बड़े फैसले से पहले पिता की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
बिजनेस में कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी। किसी भी मामले में जल्दबाजी से फैसला न लें। ज्यादा सोचने के बजाय जरूरी कामों पर फोकस करें। तनाव कम करने के लिए योग और मेडिटेशन की मदद ले सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें नहीं तो बाद में ज्यादा परेशानी होगी।
आज आपके मन में नए आइडिया आ सकते हैं। किसी सामाजिक काम में हिस्सा लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नए शादीशुदा लोग घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। दिन आपके लिए अनुकूल रहने की संभावना है।
करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है। समाज में पहचान बढ़ेगी और लोग आपके काम को महत्व देंगे। मैरिड लाइफ में तालमेल बना रहेगा। सिर में भारीपन महसूस हो तो आराम करें और परेशानी बने रहने पर डॉक्टर से सलाह लें।
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबार में अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। बिजनेस में कोई तकनीकी समस्या आए, तो घबराने के बजाय उसका समाधान खोजें। शाम तक परेशानी दूर होने की उम्मीद है। आज का दिन कई मामलों में फायदेमंद साबित हो सकता है।
प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा करने जा रहे हैं, तो कागजात की अच्छी तरह जांच कर लें। गैरजरूरी कामों में उलझने से जरूरी काम छूट सकता है। समय का सही इस्तेमाल करें। यात्रा में थकान महसूस हो सकती है। डायबिटीज के मरीज खानपान और सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
घर में किसी शुभ कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। अपनी काबिलियत और व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे। बुजुर्गों की बातों का सम्मान करना आपके लिए अच्छा रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में कोई सरकारी काम आगे बढ़ सकता है। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है, लेकिन अपने काम से संतुष्टि कम रह सकती है। बिजनेस में नए लोगों के साथ पार्टनरशिप या डील करते समय हर बात अच्छी तरह समझ लें। दोस्तों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें।
क्रिएटिव कामों में इंटरेस्ट बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े पुराने विवादों का हल निकलने की संभावना है। मैरिड लाइफ में खुशी और संतुष्टि बनी रहेगी। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या काम शुरू करने की योजना बनेगी।
सफर के दौरान सतर्क रहें और गलत संगत से दूरी बनाकर रखें। कुछ लोग आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी योजनाएं किसी से साझा न करें। दिखावे के लिए ज्यादा खर्च न करें। बजट का ध्यान रखें और जरूरी कामों को प्राथमिकता दें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।