
20 October 2026 Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी और दशमी तिथि का संयोग रहेगा। कुछ जगहों पर नवमी से जुड़ी पूजा की जाएगी, जबकि दशहरा भी इसी दिन मनाया जाएगा। इसी दिन जवारे विसर्जन की परंपरा भी निभाई जाएगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मंगलवार को शूल, गण्ड, लुंब, उत्पात और सर्वार्थसिद्धि योग बनेंगे। ग्रहों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा। आइए जानते हैं, दशहरे का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रह सकता है…
बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा, जिससे काम आसान हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद सुलझ सकता है। भविष्य के फैसलों पर विचार करेंगे। सोशल मीडिया पर किसी जरूरी मुद्दे को लेकर चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope October 2026: ग्रहण और विष योग में बीतेगा सप्ताह, 4 राशियां सावधान-आ सकती है बड़ी मुसीबत
घर की जिम्मेदारियों में काफी समय निकल सकता है। आपके अंदर उत्साह और नई एनर्जी बनी रहेगी। वर्क प्लेस पर आपका प्रभाव बढ़ सकता है। हालांकि, अपने टारगेट पूरे करने के लिए मेहनत करनी होगी। भविष्य को ध्यान में रखते हुए कुछ नई प्लानिंग भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Numerology: 30 की उम्र के बाद चमकती है इन 3 मूलांक वालों की किस्मत, पैसा और कामयाबी देते हैं दस्तक!
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय सतर्क रहें। पैसों से जुड़ी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला किसी अच्छे अवसर से दूर कर सकता है। बच्चों की परवरिश पर ध्यान देना जरूरी है। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का ध्यान रखें।
लव लाइफ में प्यार और नजदीकियां बढ़ सकती हैं। कारोबार करने वालों को अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर खास ध्यान देना चाहिए। घर के अनुभवी लोगों की सलाह से किसी मामले में सही फैसला ले पाएंगे। कोई महंगी चीज खरीदने का मन बन सकता है।
समाज में अपनी इमेज बेहतर बनाए रखने की कोशिश करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बयान देते समय सावधानी बरतनी चाहिए। आपके व्यवहार और पर्सनैलिटी से प्रभावित होकर विरोधी भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। डेली रूटिन में बदलाव आ सकता है।
परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-मजाक में समय बीतेगा। नौकरी करने वालों को सीनियर्स से तालमेल बनाकर रखना चाहिए। टेक्निकल चीजों को सीखने में रुचि बढ़ सकती है। किसी मामले को लेकर मन में उलझन या टेंशन हो सकती है। ऐसे में जल्दबाजी में फैसला न लें।
आपकी समझदारी और काम करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे। बड़े लक्ष्य को हासिल करने की प्लानिंग कर सकते हैं। नया बिजनेस शुरू करने की योजना बनाएंगे। घर पर रिश्तेदारों का आना हो सकता है। जरूरी योजनाओं को फिलहाल हर किसी के सामने बताने से बचें।
मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिलेंगे। आज काम की जिम्मेदारियां बढ़ने से आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन पुराने मामलों को सुलझाने में भी सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहने से काम का उत्साह बना रहेगा। बिजनेस में फायदा मिलने की संभावना है।
पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसले लें और खर्चों पर कंट्रोल रखें। आज मन थोड़ा परेशान रह सकता है और कॉन्फिडेंस में कमी महसूस हो सकती है। खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का बोझ न डालें। किसी को उधार पैसा देने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें।
नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और आपसी समझ से काम पूरे होंगे। रोजमर्रा के काम समय पर निपटाने में सफल हो सकते हैं। सेहत से जुड़ी किसी परेशानी में राहत मिलने की उम्मीद है।
बच्चों की उपलब्धि से मन खुश होगा। दूसरों की मदद जरूर करें, लेकिन इसके लिए अपने जरूरी कामों को पीछे न छोड़ें। आज एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं। ऐसे में काम के बीच थोड़ा आराम करना भी जरूरी है। अपनी सेहत और नींद का पूरा ध्यान रखें।
पार्टनरशिप में चल रहे बिजनेस को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत देखकर लोग आपकी तारीफ करेंगे। अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है। युवाओं को लव प्रपोजल मिल सकता है। जरूरी मामले में फैसला लेने से पहले लाइफ पार्टनर की सलाह जरूर लें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।