
19 October 2026 Ka Rashifal: 19 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि एक साथ पड़ रही हैं। इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाएगी। ज्योतिष के अनुसार, सोमवार को काण, सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, धृति और शूल नाम के 5 योग बनेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा। आगे जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा 19 अक्टूबर का दिन…
आज किसी जरूरी काम के सिलसिले में बिजनेस ट्रैवल करना पड़ सकता है। कामकाज के तरीके में नए बदलाव करने का विचार आएगा। जोश में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। जरूरी पेपर्स को सुरक्षित रखें और किसी अनुभवी दोस्त की सलाह लेकर आगे बढ़ें।
ये भी पढ़ें-
Numerology: 30 की उम्र के बाद चमकती है इन 3 मूलांक वालों की किस्मत, पैसा और कामयाबी देते हैं दस्तक!
टूरिज्म और ट्रैवल से जुड़े लोगों को आज अच्छे मौके मिल सकते हैं। बातचीत करते समय अपनी भाषा का खास ध्यान रखें, क्योंकि छोटी-सी गलती परेशानी बढ़ा सकती है। दूसरों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचें और जरूरी काम पूरे ध्यान से करें।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope October 2026: ग्रहण और विष योग में बीतेगा सप्ताह, 4 राशियां सावधान-आ सकती है बड़ी मुसीबत
परिवार के साथ शॉपिंग करने का प्लान बन सकता है। सोशल मीडिया पर नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और विरोधी भी आपकी काबिलियत को मान सकते हैं। बिजनेस में नए आइडिया अपनाने का मौका मिलेगा, लेकिन किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं होगा।
पुराने अनुभव आज किसी मुश्किल काम को आसान बना सकते हैं। AI प्रोफेशन से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके व्यवहार में आए अच्छे बदलाव से घर के लोग खुश रहेंगे। पिता की हेल्थ को लेकर सतर्क रहें। मैरिड लाइफ में अच्छा तालमेल बना रहेगा।
वर्क प्लेस पर कुछ लोगों की वजह से तनाव हो सकता है, इसलिए बेवजह की बहस से दूर रहें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे नतीजे पाने के लिए मेहनत का पूरा फायदा मिल सकता है। अपने टारगेट पर फोकस बनाए रखें और छोटी बातों को दिल से लगाकर परेशान न हों।
खर्चों को कंट्रोल में रखें क्योंकि पैसों को लेकर टेंशन हो सकती है। अचानक कोई परेशानी सामने आने से काम की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। गाड़ी की सर्विस या मरम्मत पर ध्यान दें। सर्दी और एलर्जी से बचाव करें। नई चीजें सीखने में दिलचस्पी बढ़ सकती है।
पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। रिश्तों में शक को जगह न दें। स्टूडेंट्स को टीचर्स से मनचाही मदद न मिलने पर भी अपनी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए। मां की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए उनका ध्यान रखें। संतान पर नजर रखें।
रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को शानदार प्रपोजल मिलेगा। आपकी काबिलियत और हुनर आज काम आएंगे। अहम मीटिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। छोटे भाई-बहनों की किसी परेशानी को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
आज जरूरी काम पूरे करने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य से काम लें। किसी को उधार पैसा देने से बचें, क्योंकि रकम वापस मिलने में परेशानी हो सकती है। अनजान लोगों पर आसानी से भरोसा न करें और दूसरों के झगड़ों से दूरी बनाए रखें।
नई नौकरी शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। घर को नया लुक देने या मरम्मत कराने की योजना बन सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने के मौके भी मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से राहत महसूस करेंगे और कैश की परेशानी दूर हो सकती है।
आज गुस्से में कही गई बातें रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है। किसी गलत आकर्षण में आकर अपने रिश्तों को दांव पर न लगाएं। घुटनों और जोड़ों में दर्द परेशान कर सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने में समय लग सकता है। इंश्योरेंस में निवेश से पहले सभी शर्तें अच्छी तरह समझ लें।
मैरिड लाइफ में नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार की किसी पुरानी परेशानी का हल निकलने से राहत मिलेगी। विरोधियों के मुकाबले आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों को अपनी रणनीति और सूझबूझ के दम पर कोई महत्वपूर्ण काम करने का अवसर मिल सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।